जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma) ने वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जयंती (ज्येष्ठ शुक्ल तृतीया) के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री (CM Bhajanlal Sharma) ने प्रदेशवासियों को महाराणा प्रताप जयंती की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप महान योद्धा, परम स्वाभिमानी और स्वतंत्रता प्रेमी थे। सत्य, धर्म और राष्ट्रहित के मार्ग पर चलकर उन्होंने मातृभूमि की रक्षा तथा आत्मगौरव के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया। उनका जीवन साहस, त्याग, स्वाभिमान और राष्ट्रभक्ति का अनुपम उदाहरण है।
मुख्यमंत्री (CM Bhajanlal Sharma) ने कहा कि महाराणा प्रताप के आदर्श और संघर्ष आज भी देशवासियों को राष्ट्रहित में कार्य करने तथा संप्रभुता की रक्षा के लिए प्रेरित करते हैं। उन्होंने प्रदेशवासियों का आह्वान किया कि वे महाराणा प्रताप के आदर्शों को आत्मसात करते हुए देश सेवा का संकल्प लें, जिससे देश और प्रदेश उन्नति के नए शिखर छू सकें।
वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जयंती पर मुख्यमंत्री ने किया नमन, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं
