विधानसभा में भी ‘विजय’, फ्लोर टेस्ट में TVK को मिला 144 विधायकों का समर्थन

विधानसभा में भी ‘विजय’, फ्लोर टेस्ट में TVK को मिला 144 विधायकों का समर्थन

तमिलनाडु की टीवीके सरकार ने विधानसभा में फ्लोर टेस्ट पास कर लिया है। मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय (CM Vijay) के पक्ष में 144 विधायकों ने मतदान किया। 22 विधायकों ने विरोध में वोट किया जबकि वोटिंग के दौरान पांच विधायक अबसेंट रहे। कांग्रेस, वाम दलों और AIADMK के बागी गुटों ने थलपति का समर्थन किया। विश्वास प्रस्ताव के पक्ष में वोट देने वालों में AIADMK के बागी सदस्य भी शामिल थे। वहीं, डीएमके ने विश्वासमत का बहिष्कार किया। विश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान डीएमके ने सदन का वॉकआउट कर दिया।
विजय ने 10 मई को ली CM (CM Vijay) पद की शपथ
बता दें कि तमिलनाडु में 23 अप्रैल को वोटिंग हुई थी और 4 मई को नतीजे आए थे। जब नतीजे घोषित हुए को विजय (CM Vijay) की पार्टी प्रदेश में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी। विजय की पार्टी TVK को 234 में से 108 सीटों पर जीत मिली। विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा 118 का है। विजय को 10 विधायक कम पड़ रहे थे। कांग्रेस, सीपीआई, सीपीएम, VCK और IUML ने विजय को समर्थन दिया।
सरकार बनाने में इन दलों ने किया समर्थन
TVK-108 (प्रभावी संख्या 107)
कांग्रेस- 05
CPI-02
CPM-02
VCK-02
IUML-02
AIADMK के बागी गुट ने किया TVK का समर्थन
टीवीके के अलावा DMK को 59, AIADMK को 47 सीटें मिलीं। वहीं, कांग्रेस के खाते में 5 सीटें आईं। विधानसभा चुनाव परिणाम आने के बाद से ही AIADMK दो गुटों में बंटती नजर आ रही थी। विश्वास मत साबित करने से एक दिन पहले AIADMK के एक गुट ने TVK को समर्थन देने का ऐलान कर दिया था। AIADMK के बागी गुट ने टीवीके का समर्थन किया। एस पी वेलुमणि ने कहा कि हम मंत्रालय में किसी पद की मांग नहीं कर रहे हैं। वेलुमणि ने कहा कि जनता के बहुमत ने विजय को मुख्यमंत्री को चुना है इसलिए मेरा गुट उनके साथ है।