केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 12वीं का परीक्षा परिणाम आज बुधवार को जारी कर दिया है। विद्यार्थी अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइटों cbseresults.nic.in, cbse.gov.in पर रोल नंबर, स्कूल नंबर और एडमिट कार्ड आईडी का उपयोग करके देख सकते हैं।
लड़कियां फिर रहीं आगे
CBSE 12वीं रिजल्ट 2026 में लड़कियां आगे रही है। सीबीएसई की तरफ से साझा की गई जानकारी के अनुसार सीबीएसई 12वीं रिजल्ट 2026 में लड़कियों का पास प्रतिशत 88.86% दर्ज किया गया है, जबकि लड़कों का पास प्रतिशत 82।.13% दर्ज किया गया है। इस तरह लड़कियों का पास प्रतिशत लड़कों की तुलना में 6.73% बेहतर है। वहीं 2025 में लड़कियों का पास प्रतिशत 91.64% दर्ज किया गया था। तो वहीं लड़कों का पास प्रतिशत 85.70% दर्ज किया गया था।
17113 स्टूडेंट्स के 95% फीसदी से अधिक
CBSE की तरफ से साझा की गई जानकारी के अनुसार सीबीएसई 12वीं रिजल्ट 2026 में17113 स्टूडेंट्स को 95 फीसदी से ज्यादा नंबर मिले हैं, जिनका कुल प्रतिशत 0.97 % है। तो वहीं94028 स्टूडेंट्स को 90 फीसदी से ज्यादा नंबर मिले हैं, जिनका कुल प्रतिशत 5.32% है। वहीं163800 स्टूडेंट्स की कंपार्टमेंट आई है, जिनका कुल प्रतिशत 9.26% है। 2025 में 129095 स्टूडेंट्स की कंपार्टमेंट आई थी, जिनका कुल प्रतिशत 7.63% था।
KV का रिजल्ट सबसे अच्छा
CBSE 12वीं रिजल्ट 2026 में केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) के स्कूलों का प्रदर्शन सबसे अच्छा रहा है। केवी के 98.55% स्टूडेंट्स पास हुए हैं। वहीं इसके बाद जवाहर नवोदय विद्यालय के 98।47% स्टूडेंट पास हुए हैं। फिर सरकारी स्कूलों के 89.55% स्टूडेंट्स पास हुए हैं।
वहीं रीजन वाइज नतीजे देखें तो सीबीएसई 12वीं रिजल्ट 2026 में त्रिवेंद्रपुरम सबसे टॉप पर है। त्रिवेंद्रपुरम रीजन के 95.62% स्टूडेंट्स पास हुए हैं। इसके बाद चेन्नई रीजन के 93.84% और तीसरे नंबर पर बेंगलुरु रीजन के 93.19% स्टूडेंट्स पास हुए हैं।
CBSE 12वीं का रिजल्ट घोषित, लड़कियों ने मारी बाजी
