ज्ञान की भूमि गया पहुंचे राष्ट्रपति तो लाम, सीएम सम्राट चौधरी ने की अगवानी

ज्ञान की भूमि गया पहुंचे राष्ट्रपति तो लाम, सीएम सम्राट चौधरी ने की अगवानी

गयाजी। वियतनाम के राष्ट्रपति तो लाम मंगलवार 11.30 बजे ज्ञान और मोक्ष की भूमि गया जी पहुंचे। जहां बोधगया अन्तर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी (Samrat Chaudhary) ने उनका स्वागत किया।
इस मौके पर मुख्यमंत्री (Samrat Chaudhary) ने कहा कि “आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक नगरी गयाजी में वियतनाम के राष्ट्रपति तो लाम का स्वागत और सम्मान है। यह ऐतिहासिक आगमन निःस्संदेह भारत-वियतनाम संबंधों को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा।
वियतनाम के राष्ट्रपति तो लाम 05 से आगामी 07 मई तक भारत दौरे पर हैं। आज वे या एयरपोर्ट पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजामों के बीच, बिहार के मुख्यमंत्री ने प्रोटोकॉल का पालन करते हुए राष्ट्रपति तो लाम की अगवानी की।
मुख्यमंत्री (Samrat Chaudhary) ने फूलों का गुलदस्ता भेंट कर उनका स्वागत किया। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच संक्षिप्त मगर गर्मजोशी भरी बातचीत भी हुई। स्वागत समारोह में बिहार के राज्यपाल सैयद अता हसनैन और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी मौजूद रहे। राज्य के शीर्ष नेतृत्व की उपस्थिति ने इस राजकीय यात्रा की महत्ता को रेखांकित किया।
एयरपोर्ट पर मौजूद गणमान्य व्यक्तियों ने राष्ट्रपति का अभिनंदन किया, जिसके बाद उन्हें ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ भी दिया गया। वियतनाम के राष्ट्रपति का गया आगमन विशेष रूप से महत्वपूर्ण है क्योंकि गया और बोधगया वियतनामी बौद्ध अनुयायियों के लिए गहरी आस्था का केंद्र हैं।