जिद्दी ब्लैक हेड्स से मिलेगा छुटकारा, इस जबरदस्त हैक्स से मिनटों में पाएं साफ स्किन

जिद्दी ब्लैक हेड्स से मिलेगा छुटकारा, इस जबरदस्त हैक्स से मिनटों में पाएं साफ स्किन

चेहरे पर नजर आने वाली ब्लैक हेड्स (Black Heads) और व्हाइट हेड्स अक्सर खूबसूरती पर दाग की तरह लगती हैं। कई बार बार-बार फेस वॉश करने के बावजूद भी त्वचा पूरी तरह साफ महसूस नहीं होती। इसकी मुख्य वजह रोमछिद्रों में जमी गंदगी और ऑयल होता है, जो ब्लैक हेड्स का रूप ले लेता है।
पार्लर में जाकर इन्हें निकलवाना न सिर्फ महंगा पड़ता है, बल्कि काफी दर्दनाक भी हो सकता है। ऐसे में अगर कोई आसान, सस्ता और कम दर्द वाला उपाय मिल जाए तो भला कौन नहीं अपनाना चाहेगा? इन दिनों सोशल मीडिया पर एक नया घरेलू तरीका तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें अंडे और टिशू पेपर की मदद से नाक पर जमी काली कील को हटाया जा सकता है। आइए जानते हैं इस ट्रिक को अपनाने का सही तरीका।
अंडा और टिशू पेपर से ऐसे हटाएं ब्लैक हेड्स (Black Heads) 
इस उपाय को करने के लिए सबसे पहले एक कच्चा अंडा लें। उसे फोड़कर एक बाउल में डालें और सावधानी से उसका पीला भाग (जर्दी) अलग कर दें। आपको सिर्फ अंडे का सफेद हिस्सा इस्तेमाल करना है।
अब इस सफेद भाग को हल्का-सा फेंट लें ताकि उसका टेक्सचर थोड़ा स्मूद हो जाए। इसके बाद एक साफ ब्रश या उंगलियों की मदद से नाक पर या जहां भी ब्लैक हेड्स हों, वहां अंडे का सफेद भाग अच्छी तरह लगा लें।
अब एक छोटा टिशू पेपर लें और उसे उस हिस्से पर चिपका दें। टिशू के ऊपर दोबारा अंडे का सफेद भाग लगाएं, फिर एक और टिशू की परत रखें। इसके ऊपर एक बार फिर अंडे की कोटिंग कर दें।
इसे करीब 10 से 15 मिनट तक सूखने के लिए छोड़ दें। जब यह पूरी तरह सख्त हो जाए, तभी आगे की प्रक्रिया करें।
वैक्स स्ट्रिप की तरह करें इस्तेमाल
जब टिशू अच्छी तरह सूख जाए, तो इसे वैक्स स्ट्रिप की तरह किनारे से पकड़कर तेजी से ऊपर की ओर खींचें। ऐसा करने पर नाक के रोमछिद्रों में जमा गंदगी और ब्लैक हेड्स टिशू के साथ बाहर निकलने लगेंगे।
इस तरीके की खास बात यह है कि यह अपेक्षाकृत कम दर्द देता है और त्वचा को ज्यादा नुकसान भी नहीं पहुंचाता। आप चाहें तो इसे ठुड्डी, माथे या चेहरे के अन्य हिस्सों पर भी इस्तेमाल कर सकते हैं, जहां ब्लैक हेड्स की समस्या हो।
कितनी बार करें इस्तेमाल?
सामान्य रूप से हफ्ते में एक बार इस उपाय को अपनाना पर्याप्त होता है। अगर आपकी त्वचा पर ब्लैक हेड्स (Black Heads) ज्यादा बनते हैं, तो आप इसे सप्ताह में दो बार तक इस्तेमाल कर सकते हैं।
अंडे का सफेद भाग त्वचा को टाइट करने में भी मदद करता है, जिससे पोर्स छोटे नजर आते हैं। धीरे-धीरे नियमित उपयोग से ब्लैक हेड्स (Black Heads) और व्हाइट हेड्स दोनों की समस्या कम हो सकती है।
हालांकि, ब्लैक हेड्स (Black Heads) हटाने के बाद ठंडे पानी से चेहरा धोना या हल्का टोनर लगाना न भूलें, ताकि खुले हुए पोर्स दोबारा बंद हो सकें और त्वचा स्मूद व साफ दिखे।