हाथरस सत्संग भगदड़ कांड पर मुख्यमंत्री धामी ने जताया दुःख, घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना

CM Dhami

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में आयोजित सत्संग (Satsang) में भगदड़ के शिकार हुए लोगों को श्रद्धांजलि दी और ईश्वर से घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

सत्संग समापन के दौरान मची भगदड़, 27 की चली गई जान

मुख्यमंत्री धामी (CM Dhami) ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, हाथरस के रतिभानपुर में सत्संग के समापन के दौरान भगदड़ मचने से बड़ी संख्या में लोगों के हताहत होने का समाचार अत्यंत हृदय विदारक है। ईश्वर दिवंगतों की आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिजनों को यह असीम दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। मुख्यमंत्री (CM Dhami)  ने ईश्वर से घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।

admin