सत्संग समापन के दौरान मची भगदड़, 27 की चली गई जान

Hathras Incident

हाथरस। जिले के सिकंदराराऊ कस्बे में एक बड़ा हादसा हुआ। ये हादसा उस दौरान हुआ जब भोले बाबा का सत्संग (Satsang) चल रहा था। कहा जा रहा है कि, सत्संग समाप्त होने के बाद यहां से लोग जाना शुरू किए। इसी दौरान वहां पर भगदड़ मच गई। इस दौरान भगदड़ में महिलाएं और बच्चे बुरी तरह कुचलते चले गए। मौके पर चीख पुकार मच गई। हादसे में अभी तक 27 लोगों के मौत की सूचना है, जिसमें सबसे बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हैं। वहीं, मृतकों की सूची में बच्चे भी शामिल हैं। अभी मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। काफी संख्या में महिलाएं, बुजुर्ग और बच्चे घायल हैं। जिनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

बताया जा रहा है कि, संत भोले बाबा का प्रवचन (Satsang) सुनने के लिए बड़ी संख्या में लोग आए थे। बताया जा रहा है कि, पंडाल में भयानक उमस और गर्मी के कारण भगदड़ जैसी स्थिति बन गई।

वहीं, घटनास्थल पर पुलिस प्रशासन और एंबुलेंस पहुंचने में देरी बताई जा रही हे। स्थानीय लोगों ने आसपास के अस्पताल और एटा के अस्पताल में घायलों को भेजा है। बताया जा रहा है कि, अभी तक 25 महिलाएं और दो बच्चों की भगदड़ में मौत हुई।

इस घटना पर संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री ऑफिस ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर उनके समुचित उपचार कराने और मौके पर राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिया है। उन्होंने एडीजी आगरा और कमिश्नर अलीगढ़ के नेतृत्व में घटना के कारणों की जांच के निर्देश दिए हैं।

admin