तेलंगाना पहुंचे भाजपा के स्टार प्रचारक मुख्यमंत्री धामी

CM Dhami reached Telangana

देहरादून। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के स्टार प्रचारक उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) गुरुवार को तेलंगाना पहुंचे, जहां वे भाजपा के लक्ष्य 400 पार को धार देने के साथ कार्यकर्ताओं में जोश भरेंगे। मुख्यमंत्री (CM Dhami) मतदाताओं को साधने के साथ विपक्ष पर हमला करेंगे।

मुख्यमंत्री धामी (CM Dhami) के निजामाबाद (तेलंगाना) पहुंचने पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इसके लिए मुख्यमंत्री धामी (CM Dhami) ने कार्यकर्ताओं का आभार जताया।

प्रचंड बहुमत से प्रदेश में खिलेगा कमल, कांग्रेस की सोच हमेशा विभाजन की रही: सीएम धामी

गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव को लेकर प्रथम चरण का मतदान हो चुका है। अब दूसरे चरण का मतदान होना है। ऐसे में ऐतिहासिक जीत के लिए भाजपा के स्टार प्रचारक धुआंधार प्रचार में जुटे हैं।