शनिवार को आएंगे नगर निकाय चुनाव के परिणाम

Nikay Chunav

लखनऊ। नगर निकाय चुनाव (Nikay Chunav) के परिणाम शनिवार को आएंगे। इसमें नवसृजित शाहजहांपुर समेत सभी 17 नगर निगम शामिल होंगे। पहले चरण में 37 व दूसरे चरण में 38 जिलों में मतदान हुआ।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने पहले चरण में 28 व दूसरे चरण में 22 रैली-सम्मेलन में हिस्सा लिया था। कुल 50 रैलियों में सीएम योगी आदित्यनाथ ने शिरकत की।

लखनऊ, गोरखपुर, वाराणसी, मथुरा-वृंदावन, अयोध्या, अलीगढ़, मेरठ, सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली, आगरा, फिरोजाबाद, झांसी, प्रयागराज, कानपुर, शाहजहांपुर, गाजियाबाद नगर निगम के परिणाम आएंगे।

चार दिन में यूपी के 142 छात्रों को मणिपुर से सकुशल वापस ले आई योगी सरकार

पिछली बार यूपी में 16 नगर निगम थे, जिसमें से 14 में भारतीय जनता पार्टी के महापौर चुने गए थे। इसके अतिरिक्त नगर पालिका व नगर पंचायत से जुड़ी मतगणना के परिणाम भी आएंगे।