सीएम धामी पहुंचे जोशीमठ हेलीपैड, सैन्य अधिकारियों ने किया स्वागत

CM Dhami reached Joshimath helipad

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) का आर्मी हेलीपैड जोशीमठ पहुंचने पर कार्यकर्ताओं व सैन्य अधिकारियों ने स्वागत किया गया। इस मौके पर मुख्यमंत्री के साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट भी रहे।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) औली मैराथन – 2023 के शुभारम्भ कार्यक्रम में नरसिंह मंदिर, नव दुर्गा मंदिर प्रांगण, जोशीमठ शामिल होंगे। इसके बाद जोशीमठ आपदा राहत एवं बचाव कार्यों की समीक्षा स्थलीय निरीक्षण करेंगे।