अमित शाह ने कौशांबी को दी 612 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात

Amit Shah

कौशांबी। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में 612 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस और सपा समेत अन्य विपक्षी दलों पर जोरदार हमला बोला। अमित शाह (Amit Shah)  ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी कानून को नहीं मानना चाहते। उन्होंने संसद को नहीं चलने दिया। संसद में व्यवधान उत्पन्न करके देश की जनता का नुकसान किया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) की मौजूदगी में गृहमंत्री शाह ने कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता ने 2014 में नरेन्द्र मोदी पर भरोसा जताया। वर्ष 2017 में योगी आदित्यनाथ पर भरोसा जताया। वर्ष 2019 में सपा) और बसपा एक हो गए। इसके बावजूद उप्र की जनता ने मोदी को पुन: प्रधानमंत्री बनाया।

2022 में पुन: योगी आदित्यनाथ को मुख्यमंत्री बनाया। कौशांबी की जनता से जानना चाहता हूं कि 2024 में आप क्या करने वाले हैं? इस दौरान जनसभा में उपस्थित जनसमुदाय ने मोदी-मोदी के नारे लगाए।

इससे पहले शाह (Amit Shah) ने सम्राट अशोक समेत अन्य सम्राटों का जिक्र कर गौरवशाली इतिहास को याद करते हुए कहा कि पहले उत्तर प्रदेश सबसे समृद्ध रहा है। आज योगी के नेतृत्व में लगभग 612 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात दी जा रही है। मोदी जी ने हर सांसद को खेल महोत्सव का आयोजन करने की प्रेरणा दी है।