राज्यपाल गुरमीत सिंह ने किए बाबा केदारनाथ के दर्शन

Governor Gurmeet Singh

गुप्तकाशी। प्रदेश के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेनि) गुरमीत सिंह (Governor Gurmeet Singh ) ने आज बाबा केदारनाथ धाम में दर्शन कर पुण्य अर्जित किया। इस दौरान उन्होंने केदारनाथ में पुनर्निर्माण कार्यों का भी निरीक्षण किया।

प्रदेश के राज्यपाल गुरमीत सिंह (Governor Gurmeet Singh ) सोमवार को प्रात: हेलीकॉप्टर से बाबा के दर पर पहुंचे। उन्होंने गर्भ गृह में जाकर पूजा अर्चना कर प्रदेश और देश की खुशहाली की कामना की। साथ ही तीर्थ पुरोहित समाज के लोगों के साथ मिलकर केदारनाथ में समस्याओं और उसके निराकरण पर भी चर्चा की।

बाबा केदारनाथ धाम में किए जा रहे पुनर्निर्माण कार्यों का निरीक्षण जायजा लिया। इस दौरान विनोद शुक्ला विपिन तिवारी आदि मौजूद रहे।