बॉलीवुड की दिग्गज सिगंर आशा भोसले (Asha Bhosle) का निधन हो गया है। देशभर के फैंस के लिए ये दुखद खबर सामने आई है। वे पिछले कुछ दिन से बीमार चल रही थीं और उन्हें मुंबई के कैंडी ब्रीच अस्पताल में एडमिट कराया गया था। वे 92 साल की थीं। बताया जा रहा है कि मल्टिपल ऑर्गन फेलियर की वजह से उनका निधन हुआ है। बीजेपी नेता आशीष शेलार ने उनके निधन की पुष्टि की है।
82 साल में गाए 12 हजार गाने
आशा भोसले (Asha Bhosle) ने अपनी बहन लता मंगेशकर की राह पर चलते हुए इंडस्ट्री में आईं और उन्होंने खूब शोहरत कमाई। 10 साल की उम्र में सिंगर ने अपना पहला गाना रिकॉर्ड किया था जो मराठी में था। इसके बाद से सिंगर ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और 82 साल के करियर में 12000 के करीब गाने गाए। सिंगर को कला जगत में उनके अविस्मरणीय योगदान के लिए पद्म विभूषण से भी सम्मानित किया गया।
म्यूजिक डायरेक्टर ओ पी नय्यर के साथ उनकी बॉन्डिंग खास थी और दोनों ने कई प्रोजेक्ट्स के लिए कोलाबोरेट किया था। आशा भोसले के मशहूर गानों में मेरा कुछ सामान, परदे में रहने दो, दम मारो दम, पिया बावरी, सलोना सा सजन है और जब छाए मेरा जादू समेत कई सारे गाने शामिल हैं जिन्हें आज भी खूब सुना जाता है।
2 बार आशा (Asha Bhosle) ने की थी शादी
आशा भोसले (Asha Bhosle) की बात करें तो उनकी प्रोफेशनल लाइफ तो काफी सफल रही लेकिन उनकी पर्सनल लाइफ उतार-चढ़ाव से भरी रही। उन्होंने पहली शादी गणपतराव भोसले से साल 1949 में की थी लेकिन बाद में दोनों अलग हो गए थे। इसके बाद सिंगर ने मशहूर म्यूजिक डायरेक्टर आर डी बर्मन से शादी की थी। उनके निधन के बाद संगीत जगत में एक ऐसा शुन्य पैदा हुआ है जिसकी भरपाई कभी नहीं की जा सकती है।
खामोश हुईं सुरों की रानी: आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
