Skip to content
Tuesday, June 23, 2026
  • Home
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact
Vishwa Jagran

Vishwa Jagran

Hindi News

  • NATIONAL
    • Uttarakhand
    • UTTAR PRADESH
    • Punjab
    • Harayana
  • ENTERTAINMENT
  • EDUCATION
  • SPORTS
  • BUSINESS

आयुष्मान भारत योजना में यूपी की ऊंची छलांग, कई श्रेणियों में देश में बना नंबर वन

आयुष्मान भारत योजना में यूपी की ऊंची छलांग, कई श्रेणियों में देश में बना नंबर वन

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PMJAY) को बेहतर ढंग से धरातल पर उतारने में जुटे प्रयासों का असर दिखने लगा है। यूपी न सिर्फ आयुष्मान भारत हेल्थ अकाउंट (Ayushman Bharat Health Account) निर्मित करने में देश में नंबर वन राज्य बना है, बल्कि हेल्थ केयर प्रोफेशनल्स के रजिस्ट्रेशन, डिजिटल हेल्थ इंन्सेंटिव स्कीम (Digital Health Incentive Scheme)और स्कैन एंड शेयर टोकन जनरेट करने में भी अग्रणी राज्य बना है।

2.73 करोड़ मेडिकल हिस्ट्री अपडेट

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय (Ministry of Health and Family Welfare) के अधीन राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण (National Health Authority) की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार यूपी 4,77,19,482 आयुष्मान भारत हेल्थ अकाउंट (ABHA) जनरेट करके पूरे देश में प्रथम स्थान पर है। जबकि आंध्र प्रदेश दूसरे, मध्य प्रदेश तीसरे, महाराष्ट्र चौथे औेर गुजरात पांचवें, पश्चिम बंगाल छठे, कर्नाटक सातवें और ओडिशा आठवें स्थान पर है। वहीं इन 4.77 करोड़ अकाउंट्स के अंतर्गत 2.73 करोड़ से ज्यादा लोगों के हेल्थ रिकॉर्ड को भी अपडेट किया जा चुका है। इस मामले में भी यूपी देश के टॉप थ्री राज्यों में है। मध्य प्रदेश, बिहार, छत्तीसगढ़ और गुजरात इस मामले में उत्तर प्रदेश से काफी पीछे हैं।

प्राइवेट हेल्थ सेंटर को जोड़ने में जुटी योगी सरकार

इसी प्रकार हेल्थ केयर प्रोफेशनल्स रजिस्ट्रेशन (HPR) के मामले में भी उत्तर प्रदेश देश में प्रथम स्थान पर है। प्रदेश में कुल 42,741 हेल्थकेयर प्रोफेशनल्स का रिजिस्ट्रेशन आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के अंतर्गत किया जा चुका है। इसमें 10 हजार से अधिक डॉक्टर और 32 हजार से अधिक नर्सिंग स्टाफ शामिल हैं। वहीं हेल्थ फैसिलिटी रजिस्ट्रेशन (HFR) के मामले में यूपी देश में दूसरे स्थान पर है।

प्रदेश में 38,863 हेल्थ फैसिलिटी सेंटरों को रजिस्टर किया जा चुका है। इनमें सरकार और प्राइवेट स्वास्थ्य सुविधा केंद्र शामिल हैं। महाराष्ट्र, गुजरात, आंध्रप्रदेश और मध्य प्रदेश क्रमश: तीसरे, चौथे, पांचवें और छठे स्थान पर हैं। कर्नाटन प्रथम स्थान पर है। योगी सरकार का लक्ष्य है कि जितनी जल्दी हो सके प्रदेश के अधिक से अधिक प्राइवेट स्वास्थ्य केंद्रों को आयुष्मान भारत योजना के साथ जोड़ा जाए।

डिजिटल टोकन से ओपीडी, अब वेटिंग 4-5 मिनट की

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन (Ayushman Bharat Digital Mission) के अंतर्गत स्कैन एंड टोकन जनरेट (Scan and Generate Token)करने के मामले में भी उत्तर प्रदेश देश में प्रथम स्थान पर है। यूपी में आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन सेवा (Ayushman Bharat Digital Mission Service) के उपयोग से ऑनलाइन ओपीडी के लिए 33,79,592 टोकन रजिस्ट्रेशन किया गया, जो पूरे देश में सर्वाधिक है। इस रैंकिंग में कर्नाटक दूसरे, जम्मू एवं कश्मीर तीसरे, दिल्ली चौथे, आंध्र प्रदेश पांचवें और छत्तीसगढ़ छठे स्थान पर है।

सीएम धामी का ब्रिटेन दौरे का तीसरा दिन, 3 हजार करोड़ का हुआ एमओयू

डिजिटल ओपीडी टोकन रजिस्ट्रेशन (Digital OPD Token Registration) का सबसे बड़ा लाभ ये हुआ है कि पहले जहां आयुष्मान कार्ड (Ayushman Card) धारी मरीजों को ओपीडी (OPD) में दिखाने के लिए तकरीबन एक घंटे तक का इंतजार करना पड़ता था, जोकि अब घटकर 5 मिनट रह गया है। तकरीबन 34 लाख बार मरीजों ने अबतक स्कैन एंड टोकन जनरेट सुविधा का लाभ उठाया है।

बता दें कि प्रदेश में ऐसे 545 अस्पताल हैं, जिनमें हेल्थ मैनेजमेंट इन्फॉर्मेशन सिस्टम (HMIS) का इस्तेमाल होता है।

ABHA, Ayushman Bharat Health Account, up news, Yogi News
Share
Facebook Twitter Pinterest Linkedin

Post navigation

सीएम धामी का ब्रिटेन दौरे का तीसरा दिन, 3 हजार करोड़ का हुआ एमओयू
योगी सरकार का एससी-एसटी छात्रों को बड़ा तोहफा, इसी वर्ष से मिलेगी बढ़ी हुई स्कॉलरशिप

Related Posts

  • लखनऊ अग्निकांड के बाद प्रयागराज में बड़ी कार्रवाई, खान ग्लोबल क्लासेस सील

  • यूपी पुलिस भर्ती का अगला चरण शुरू, PET के लिए एडमिट कार्ड जारी

  • राष्ट्रवाद की लौ प्रज्ज्वलित करता रहेगा डॉ. मुखर्जी का बलिदान: मुख्यमंत्री

Latest News

राष्ट्रवाद के मजबूत स्तंभ थे डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी: CM धामी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने मुख्यमंत्री आवास में भारतीय जनसंघ के संस्थापक, प्रखर…

नेपाल के पूर्व वित्त मंत्री विष्णु पौडेल अदालत में पेश, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बढ़ सकती है रिमांड

काठमांडू। सुर्खेत जिले से सोमवार को गिरफ्तार किए गए पूर्व वित्त मंत्री विष्णु पौडेल (Vishnu…

लखनऊ अग्निकांड के बाद प्रयागराज में बड़ी कार्रवाई, खान ग्लोबल क्लासेस सील

लखनऊ में हुए दर्दनाक कोचिंग अग्निकांड के बाद उत्तर प्रदेश के कई जिलों में प्रशासन…

यूपी पुलिस भर्ती का अगला चरण शुरू, PET के लिए एडमिट कार्ड जारी

उत्तर प्रदेश पुलिस (UP Police) में उप निरीक्षक (SI) और समकक्ष पदों पर भर्ती प्रक्रिया…

राष्ट्रवाद की लौ प्रज्ज्वलित करता रहेगा डॉ. मुखर्जी का बलिदान: मुख्यमंत्री

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने प्रखर राष्ट्रवादी व जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा…

CUET UG 2026 रिजल्ट जारी, ऐसे करें अपना स्कोर चेक

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET) यूजी 2026 का रिजल्ट जारी…
  • Popular
  • Latest
  • नेपाल के पूर्व वित्त मंत्री विष्णु पौडेल अदालत में पेश, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बढ़ सकती है रिमांड

  • चार राज्यों में भाजपा की जीत के सियासी मायने

  • Dhami

    Dhami 2.0 उत्तराखंड धाम एक बार फिर धामी के नाम

  • हाईकोर्ट ने कैबिनेट मंत्री प्रेम चंद्र अग्रवाल को दिया नोटिस

  • अजेय होता \’हिन्दी से न्याय \’ देशव्यापी-अभियान

  • राष्ट्रवाद के मजबूत स्तंभ थे डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी: CM धामी

  • नेपाल के पूर्व वित्त मंत्री विष्णु पौडेल अदालत में पेश, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बढ़ सकती है रिमांड

  • लखनऊ अग्निकांड के बाद प्रयागराज में बड़ी कार्रवाई, खान ग्लोबल क्लासेस सील

  • यूपी पुलिस भर्ती का अगला चरण शुरू, PET के लिए एडमिट कार्ड जारी

  • राष्ट्रवाद की लौ प्रज्ज्वलित करता रहेगा डॉ. मुखर्जी का बलिदान: मुख्यमंत्री

Grid Posts News

राष्ट्रवाद के मजबूत स्तंभ थे डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी: CM धामी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने मुख्यमंत्री आवास में भारतीय जनसंघ के संस्थापक, प्रखर…

नेपाल के पूर्व वित्त मंत्री विष्णु पौडेल अदालत में पेश, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बढ़ सकती है रिमांड

काठमांडू। सुर्खेत जिले से सोमवार को गिरफ्तार किए गए पूर्व वित्त मंत्री विष्णु पौडेल (Vishnu…

लखनऊ अग्निकांड के बाद प्रयागराज में बड़ी कार्रवाई, खान ग्लोबल क्लासेस सील

लखनऊ में हुए दर्दनाक कोचिंग अग्निकांड के बाद उत्तर प्रदेश के कई जिलों में प्रशासन…

यूपी पुलिस भर्ती का अगला चरण शुरू, PET के लिए एडमिट कार्ड जारी

उत्तर प्रदेश पुलिस (UP Police) में उप निरीक्षक (SI) और समकक्ष पदों पर भर्ती प्रक्रिया…

राष्ट्रवाद की लौ प्रज्ज्वलित करता रहेगा डॉ. मुखर्जी का बलिदान: मुख्यमंत्री

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने प्रखर राष्ट्रवादी व जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा…

CUET UG 2026 रिजल्ट जारी, ऐसे करें अपना स्कोर चेक

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET) यूजी 2026 का रिजल्ट जारी…
All Rights Reserved 2025.
Proudly powered by WordPress | Theme: Rectified Magazine by Candid Themes.