बिहार में फिर गिरा फ्लाईओवर! घोघारी नदी पर बन रहा था 29 मीटर लंबा पुल

बिहार में फिर गिरा फ्लाईओवर! घोघारी नदी पर बन रहा था 29 मीटर लंबा पुल

पटना। बिहार के गोपालगंज जनपद में घोघारी नदी पर बन रहा फ्लाईओवर (Flyover Collapses) भरभराकर गिर पड़ा। घटना उस वक्त हुई जब मजदूर फ्लाईओवर की ढलाई कर रहे थे। लगभग दो करोड़ 89 लाख रुपए की लागत से 29 मीटर लंबा बन रहा था। निर्माणधीन फ्लाईओवर गिरने से शासन और प्रशासन पर सवाल खड़ा हो गया है।
बता दे कि बिहार के गोपालगंज जनपद के सिधवलिया प्रखंड के गंगवा गांव में घोघारी नदी पर दो करोड़ 89 लाख रुपए की लागत से 29 मीटर लंबा पुल बनाया जा रहा है। रविवार को फ्लाईओवर पर आरसीसी की ढलाई की जा रही थी। इस दौरान अचानक से फ्लाईओवर (Flyover Collapses) का स्लैब का एक हिस्सा गिर पड़ा। वहां के मजदूर और ठेकेदार कुछ समझ पाते, उससे पहले ही पूरा फ्लाईओवर भरभरा का गिर पड़ा। हादसे के वक्त वहां काम चल रहा था। गनिमत इस बात की रही कि हादसे में कोई भी मजदूर घायल नहीं हुआ।
वहीं पुल गिर जाने के बाद पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने निर्माण एजेंसी और विभागीय अधिकारियों सहित सरकार पर भी सवाल खड़े किए हैं। हादसे की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी और इंजीनियरिंग टीम घटनास्थल पर पहुंच गई है। टीम फ्लाईओवर किन कारणों से गिरा उसकी जांच कर रही है।
फिलहाल निर्माण कार्य रोक दिया गया है। अधिकारियों ने बताया की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। घटना से आक्रोशित लोगों का कहना है कि अगर समय रहते गुणवत्ता की जांच नहीं की गई थी। फ्लाईओवर अगर बन जाता तो भविष्य में एक बड़ा हादसा हो सकता था।