रोहित (Rohit Shetty) के घर पर हुई फायरिंग के मामले में पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। अब तक इस केस में कुल 6 लोगों को हिरासत में लिया जा चुका है।अब खबर आ रही है कि एक और शूटर को गिरफ्तार किया गया है।
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, मुंबई क्राइम ब्रांच ने राजस्थान से एक और संदिग्ध शूटर को धर दबोचा है, जो फरवरी में हुई इस वारदात के बाद से ही फरार चल रहा था। इससे पहले, हरियाणा की एसटीएफ और मुंबई पुलिस की एंटी एक्सटॉर्शन सेल ने एक बड़े ज्वाइंट ऑपरेशन में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के 4 मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर इस साजिश का पर्दाफाश किया था।
पकड़े गए आरोपियों में आगरा के ऋतिक यादव, सनी और सोनू शामिल हैं, जबकि चौथा आरोपी दीपक नोएडा का रहने वाला है। शुरुआती जांच में ये स्पष्ट हो गया है कि 31 जनवरी 2026 की रात को इन बदमाशों ने कुख्यात लॉरेंस बिश्नोई गैंग के इशारे पर भारी रंगदारी वसूलने और दहशत फैलाने के इरादे से डायरेक्टर रोहित शेट्टी के घर पर फायरिंग की थी।
बहादुरगढ़ में हुई 4 गिरफ्तारियों के बाद, मुंबई क्राइम ब्रांच ने अपनी जांच का दायरा बढ़ाते हुए राजस्थान में छापेमारी की। वहां से एक और संदिग्ध शूटर को पकड़ा गया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, ये आरोपी फायरिंग की घटना के समय मौके पर मौजूद था और तब से छिपकर राजस्थान में रह रहा था। फिलहाल पुलिस सभी आरोपियों से गहनता से पूछताछ कर रही है और इस मामले की जांच कर रही है।
Rohit Shetty के घर पर फायरिंग करने वाला शूटर गिरफ्तार
