आज रखा जाएगा पहला रोजा, नोट कर लें सहरी-इफ्तार का टाइम

आज रखा जाएगा पहला रोजा, नोट कर लें सहरी-इफ्तार का टाइम

इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार रमजान (Ramadan) नौवां महीना है। मान्यता है कि इसी महीने में अल्लाह ने पैगंबर मोहम्मद साहब पर पवित्र ग्रंथ कुरान शरीफ नाजिल (अवतरित) किया था। इस महीने में रोजा (Roza) रखना हर बालिग मुसलमान के लिए फर्ज माना गया है। यह महीना इंसानियत, दान और जरूरतमंदों की मदद करने का संदेश देता है। सऊदी अरब में 17 फरवरी को शाबान का चांद नजर आने के बाद वहां 18 फरवरी (बुधवार) को पहला रोजा रखा गया है।
परंपरा के अनुसार, भारत में अमूमन सऊदी अरब के एक दिन बाद चांद दिखता है। भारत में 18 फरवरी की शाम को रमजान का चांद देखा जाएगा। यदि 18 फरवरी की शाम को चांद नजर आता है, तो भारत में 19 फरवरी 2026 (गुरुवार) को पहला रोजा रखा जाएगा।
रमजान में रोजा (Roza) रखने वाले लोग दिन की शुरुआत सहरी से करते हैं। सहरी सूर्योदय से पहले खाया जाने वाला भोजन होता है। वहीं सूर्यास्त के बाद रोजा इफ्तार से खोला जाता है।

सहरी-इफ्तार का समय

रोजे की तारीख
सहरी समय
इफ्तार समय

19 फरवरी 2026
05:36 AM
06:15 PM

20 फरवरी 2026
05:35 AM
06:16 PM

21 फरवरी 2026
05:35 AM
06:17 PM

22 फरवरी 2026
05:34 AM
06:17 PM

23 फरवरी 2026
05:33 AM
06:18 PM

24 फरवरी 2026
05:32 AM
06:19 PM

25 फरवरी 2026
05:31 AM
06:19 PM

26 फरवरी 2026
05:30 AM
06:20 PM

27 फरवरी 2026
05:29 AM
06:21 PM

28 फरवरी 2026
05:28 AM
06:21 PM

1 मार्च 2026
05:27 AM
06:22 PM

2 मार्च 2026
05:26 AM
06:23 PM

3 मार्च 2026
05:25 AM
06:23 PM

4 मार्च 2026
05:24 AM
06:24 PM

5 मार्च 2026
05:23 AM
06:25 PM

6 मार्च 2026
05:22 AM
06:25 PM

7 मार्च 2026
05:21 AM
06:26 PM

8 मार्च 2026
05:20 AM
06:26 PM

9 मार्च 2026
05:19 AM
06:27 PM

10 मार्च 2026
05:18 AM
06:28 PM

11 मार्च 2026
05:17 AM
06:28 PM

12 मार्च 2026
05:15 AM
06:29 PM

13 मार्च 2026
05:14 AM
06:29 PM

14 मार्च 2026
05:13 AM
06:30 PM

15 मार्च 2026
05:12 AM
06:31 PM

16 मार्च 2026
05:11 AM
06:31 PM

17 मार्च 2026
05:10 AM
06:32 PM

18 मार्च 2026
05:08 AM
06:32 PM

19 मार्च 2026
05:07 AM
06:33 PM