Teddy Day: क्यूट टेडी के साथ अपने लवर से कहें ये बातें

Teddy Day: क्यूट टेडी के साथ अपने लवर से कहें ये बातें

लड़कियों को टेडी (Teddy) बेहद पसंद आते हैं, इसलिए प्यार के महीने यानी फरवरी में वैलेंटाइन वीक (Valentine Week) के दौरान जब टेडी डे (Teddy Day) सेलिब्रेट किया जाता है तो लड़के अपने दिल की बात लड़की तक पहुंचाने के लिए टेडी का सहारा लेते हैं. टेडी डे (Teddy Day) पर लड़कियों को गिफ्ट में टेडी देकर लड़के अपनी प्यार भरी भावनाओं का इजहार करते हैं.
वैसे तो वैलेंटाइन वीक की शुरुआत 7 फरवरी से रोज डे के साथ हो जाती है और प्यार के सप्ताह के चौथे दिन यानी 10 फरवरी को टेडी डे सेलिब्रेट किया जाता है. यूं तो वैलेंटाइन वीक का हर एक दिन युवाओं के लिए बेहद खास होता है, लेकिन टेडी डे का अपना विशेष महत्व बताया जाता है. इस दिन कपल्स तो टेडी देकर एक-दूसरे से अपने प्यार का इजहार करते ही हैं, लेकिन दोस्त और फैमिली के लोग भी इस दिन एक-दूसरे को टेडी देकर इस दिन को सेलिब्रेट करते हैं.
वैलेंटाइन वीक के चौथे दिन यानी टेडी डे (Teddy Day) पर उपहार के तौर पर टेडी देने का रिवाज है, लेकिन तोहफे के साथ अगर पार्टनर से प्यार भरे शब्दों में अपनी भावनाओं को व्यक्त किया जाए तो उसकी बात ही निराली है. ऐसे में आप टेडी डे पर अपने प्यार को इन रोमांटिक हिंदी विशेज, कोट्स, वॉट्सऐप मैसेजेस, फेसबुक ग्रीटिंग्स को सोशल मीडिया के जरिए शेयर करके टेडी डे (Teddy Day) की शुभकामनाएं दे सकते हैं.
1- आज टेडी डे के दिन,
तुमसे वादा करता हूं,
हमेशा मैं तुम्हारे पास रहूंगा,
और कभी दुख नहीं दूंगा…
टेडी डे (Teddy Day) की शुभकामनाएं
2- तुम हंसते रहो टेडी बियर की तरह,
मुस्कुराते रहो हमेशा छलकती बीयर की तरह,
बस गए हो दिल में किसी डियर की तरह,
विश यू हैप्पी टेडी डे माय डियर.
टेडी डे (Teddy Day) की शुभकामनाएं
3- भेज रहा हूं टेडी तुम्हें प्यार से,
रखना तुम इसे संभाल के,
मोहब्बत अगर है तो भेज दो,
एक टेडी मुझे भी प्यार से.
टेडी डे (Teddy Day) की शुभकामनाएं
4-अगर आप एक टेडी होते,
तो हम अपने पास रख लेते,
डाल के अपनी झोली में,
साथ-साथ अपने ले चलते,
हग कर के रात में अपने संग सुलाते.
टेडी डे (Teddy Day) की शुभकामनाएं
5- उन्हें ये शिकायत है हमसे,
कि हम हर किसी को देख कर मुस्कुराते हैं,
नासमझ हैं वो क्या जानें,
हमें तो हर चेहरे में वो ही नजर आते हैं.
टेडी डे (Teddy Day) की शुभकामनाएं
गौरतलब है कि वैलेंटाइन वीक की शुरुआत के साथ ही फिजाओं में प्यार की खुमारी छाने लगती है और प्यार के सप्ताह में मनाए जाने वाले हर एक दिन को लेकर कपल्स में खासा उत्साह देखने को मिलता है. वैलेंटाइन वीक दुनिया भर के प्रेमियों के लिए साल का एक ऐसा सप्ताह होता है, जब हर दिन प्यार की खुशबू फिजाओं में फैली होती है और दुनिया भर के प्रेमी-प्रेमिका प्यार के इस सप्ताह को उत्सव की तरह अपने-अपने अंदाज में मनाते हैं.