सबकी समस्या का समाधान सरकार की प्राथमिकता: मुख्यमंत्री

CM Yogiगोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने गोरखपुर प्रवास के दौरान शुक्रवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दर्शन में आए लोगों को आश्वस्त करते हुए कहा कि सबकी समस्या का समाधान सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने मौके पर उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया कि जन समस्याओं का निस्तारण तत्परता, पारदर्शिता और संवेदनशील ढंग से […]

फॉरेस्ट गार्ड के एक हजार पदों पर होगी नई नियुक्तियां: मुख्यमंत्री

CM Dhamiमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने मुख्यमंत्री आवास में आयोजित उच्चस्तरीय बैठक में वनाग्नि नियंत्रण, पेयजल व्यवस्था, स्वास्थ्य सेवाओं एवं मानसून तैयारियों की विस्तृत समीक्षा करते हुए अधिकारियों को समयबद्ध और प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि वन संपदाओं को नुकसान पहुंचाने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए […]

बहन-बेटियों के साथ इज्जत से पेश आओ, वरना अगले चौराहे पर यमराज इंतजार करते मिलेंगे : योगी आदित्यनाथ

CM Yogiउत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने शुक्रवार को देवरिया जनपद के भीमपुर पोखरभिंडा में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए महिलाओं की सुरक्षा, कानून व्यवस्था और अपराध नियंत्रण को लेकर सख्त संदेश दिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार बहन-बेटियों की सुरक्षा और सम्मान के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है। महिलाओं के साथ […]

काम से खुश होकर सीएम योगी ने दिया तोहफा, 104 एसडीएम की बढ़ी सैलरी और पद

promotionउत्तर प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों को बड़ी सौगात देते हुए राज्य के 104 उप जिलाधिकारियों (SDM) का वेतनमान बढ़ा दिया है। राज्यपाल की अंतिम स्वीकृति मिलने के बाद शासन के नियुक्ति अनुभाग-3 द्वारा बीती देर रात इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी कर दिया गया। सरकार के इस फैसले को उत्तर प्रदेश […]

कल से लगातार 6 दिनों तक बंद रहेंगा SBI, आज ही निपटा लें जरूरी काम

SBIअगर आपका खाता भारतीय स्टेट बैंक (SBI) में है, तो अपनी जेब और समय का ध्यान रखते हुए आज ही सारे जरूरी काम निपटा लें। कल यानी 23 मई से लेकर 28 मई 2026 तक देश भर में एसबीआई की शाखाओं में कामकाज पूरी तरह ठप रहने वाला है। 6 दिनों की इस लंबी बंदी […]

अब्बास अंसारी का बड़ा सियासी यू-टर्न, ‘सपा’ के रंग में रंगे आए नजर

Abbas Ansariपूर्वांचल की सियासत के केंद्र रहे दिवंगत बाहुबली मुख्तार अंसारी (Abbas Ansari ) के बेटे और मऊ सदर सीट से विधायक अब्बास अंसारी कानूनी कानूनी राहत मिलने और जेल से रिहा होने के बाद करीब चार साल बाद अपने विधानसभा क्षेत्र में सक्रिय हुए हैं। मऊ पहुंचते ही अब्बास अंसारी एक अलग ही राजनीतिक तेवर […]

शेयर बाजार में लौटी रौनक, सेंसेक्स 325 अंक चढ़ा

Share Marketपश्चिम एशिया में जारी संकट पर अमेरिका और ईरान के बीच शांति वार्ता में प्रगति के इंतजार के बीच हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार (Share Market) हरे निशान पर खुला है। शेयर बाजार के दोनों प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में तेजी बना हुआ है। सेंसेक्स में 325 अंक […]

जिला प्रशासन की दर से नहीं लौटता कोई खाली, सब जगह से थकहार संजीव पहुंचा था डीएम द्वार

Savin Bansalदेहरादून: मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में  जिला प्रशासन ने एक बार फिर संवेदनशील एवं मानवीय प्रशासन का परिचय देते हुए ईस्ट पटेल नगर निवासी शत-प्रतिशत दिव्यांग संजीव कुमार को बड़ी राहत प्रदान की है। जिलाधिकारी सविन बंसल (Savin Bansal) ने आर्थिक तंगी और सामाजिक संकट से जूझ रहे दिव्यांग की फरियाद सुनते ही त्वरित कार्रवाई करते […]

अयोध्या में बनेगा प्रदेश का पहला ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर फ्लावर’

'Centre of Excellence for Flowersअयोध्या। रामनगरी अयोध्या में फूलों की खेती को नई ऊंचाई देने के लिए योगी आदित्यनाथ सरकार एक महत्वाकांक्षी परियोजना शुरू करने जा रही है। पिरखौली क्षेत्र में तीन हेक्टेयर भूमि पर दो करोड़ रुपये की लागत से प्रदेश का पहला ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर फ्लावर’ (फूल उत्कृष्टता केंद्र) (Centre of Excellence for Flowers) स्थापित किया […]

कुष्ठावस्था पेंशन योजना बनी सहारा, हजारों दिव्यांगजनों को मिल रहा सम्मान और संबल

Leprosy Pensionलखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में संचालित जनकल्याणकारी योजनाएं समाज के अंतिम व्यक्ति तक राहत एवं सुरक्षा पहुंचाने का कार्य कर रही हैं। इसी क्रम में दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग द्वारा संचालित कुष्ठावस्था पेंशन योजना (Leprosy Pension Scheme) कुष्ठ रोग से प्रभावित दिव्यांगजनों के लिए आर्थिक एवं सामाजिक संबल का महत्वपूर्ण माध्यम […]
1 34 35 36 37 38 397