Skip to content
Monday, April 13, 2026
  • Home
  • Privacy Policy
  • Home
  • Home
  • About Us
  • Contact
Vishwa Jagran

Vishwa Jagran

Hindi News

  • NATIONAL
    • Uttarakhand
    • Harayana
    • UTTAR PRADESH
  • ENTERTAINMENT
  • EDUCATION
  • SPORTS
  • BUSINESS

ऑल टाइम हाई के नए रिकॉर्ड के खुला शेयर बाजार, 75 हजार के ऊपर खुला सेंसेक्स

ऑल टाइम हाई के नए रिकॉर्ड के खुला शेयर बाजार, 75 हजार के ऊपर खुला सेंसेक्स

घरेलू शेयर बाजार (Share Market) ने विक्रम संवत 2,081 का जोरदार स्वागत किया है। आज के कारोबार की शुरुआत ऑल टाइम हाई के नए रिकॉर्ड के साथ हुई। सेंसेक्स पहली बार 75 हजार अंक के ऊपर पहुंच कर खुला। इसी तरह निफ्टी ने भी पहली बार 22,750 अंक के ऊपर कारोबार की शुरुआत की। हालांकि बाजार खुलने के बाद मुनाफावसूली के दबाव की वजह से इन दोनों सूचकांक में एक बार बड़ी गिरावट भी आई। इसके बावजूद दोनों सूचकांक लगातार हरे निशान में ही बने रहे। पहले 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.39 प्रतिशत और निफ्टी 0.36 प्रतिशत की तेजी के साथ कारोबार कर रहे थे।

शुरुआती पहले घंटे का कारोबार होने के बाद स्टॉक मार्केट (Share Market) के दिग्गज शेयरों में से इंफोसिस, टाटा स्टील, हिंडाल्को इंडस्ट्रीज, एलटी माइंडट्री और अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयर 1.96 प्रतिशत से लेकर 1.11 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे। दूसरी ओर बीपीसीएल, आयशर मोटर्स, टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स, एनटीपीसी और कोल इंडिया के शेयर 0.80 प्रतिशत से लेकर 0.58 प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार करते नजर आ रहे थे।

अभी तक के कारोबार में स्टॉक मार्केट (Share Market) में 2,032 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हो रही थी। इनमें से 1,337 शेयर मुनाफा कमा कर हरे निशान में कारोबार कर रहे थे, जबकि 695 शेयर नुकसान उठा कर लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। इसी तरह सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में से 25 शेयर लिवाली के सपोर्ट से हरे निशान में बने हुए थे। दूसरी ओर, 5 शेयर बिकवाली के दबाव में लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। जबकि निफ्टी में शामिल शेयरों में से 37 शेयर हरे निशान में और 13 शेयर लाल निशान में कारोबार करते नजर आ रहे थे।

बीएसई का सेंसेक्स आज ऑल टाइम हाई का नया रिकॉर्ड बनाते हुए 381.78 अंक उछल कर 75,124.28 अंक के स्तर पर खुला। कारोबार की शुरुआत होते ही मुनाफावसूली के चक्कर में ये सूचकांक ओपनिंग लेवल से 300 अंक से ज्यादा फिसल कर 74,792.77 अंक के स्तर पर पहुंच गया। लेकिन इसके बाद खरीदारों ने मोर्चा संभाल लिया, जिसकी वजह से इस सूचकांक की चाल में तेजी आ गई। बाजार में लगातार जारी खरीद बिक्री के बीच पहले 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे सेंसेक्स 294.68 अंक की तेजी के साथ 75,037.18 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

शेयर बाजार में तेजी का रुख, सेंसेक्स और निफ्टी का नया रिकॉर्ड

सेंसेक्स की तरह ही एनएसई के निफ्टी ने भी आज मजबूती का नया रिकॉर्ड बनाते हुए 98.80 अंक की तेजी के साथ 22,765.10 अंक के स्तर से कारोबार की शुरुआत की। बाजार खुलते ही ये सूचकांक उछल कर 22,765.30 अंक के अभी तक के सर्वोच्च स्तर पर पहुंचा। लेकिन इसके बाद बिकवाली के दबाव की वजह से ये सूचकांक ओपनिंग लेवल से करीब 90 अंक लुढ़क कर 22,675.25 अंक तक गिर गया। हालांकि इस गिरावट के बाद बाजार में चौतरफा खरीदारी शुरू हो गई, जिसकी वजह से इस सूचकांक ने वापस तेज रफ्तार पकड़ ली। बाजार में लगातार जारी लिवाली और बिकवाली के बीच शुरुआती 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे निफ्टी 81.35 अंक की बढ़त के साथ 22,747.65 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

मजबूत ग्लोबल संकेतों के बीच आज प्री ओपनिंग सेशन में घरेलू शेयर बाजार (Share Market) ने बढ़त के साथ कारोबार की शुरुआत की थी। इस सेशन में बीएसई का सेंसेक्स 301.68 अंक यानी 0.40 प्रतिशत की तेजी के साथ 75,044.18 अंक के स्तर पर था। वहीं निफ्टी प्री ओपनिंग सेशन में 87.80 अंक यानी 0.39 प्रतिशत उछल कर 22,754.10 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ था।

इसके पहले पिछले कारोबारी दिन सोमवार को सेंसेक्स 494.28 अंक यानी 0.67 प्रतिशत की मजबूती के साथ 74,742.50 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी ने 152.60 अंक यानी 0.68 प्रतिशत की तेजी के साथ 22,666.30 अंक के स्तर पर सोमवार के कारोबार का अंत किया था।

bse, domestic share, live hindi news, news hindi today, News in Hindi, nifty, sensex, sensex and nifty, Sensex and Nifty on Record High, stock market, stock market news, stock market update, todays news
Share
Facebook Twitter Pinterest Linkedin

Post navigation

इस दिन रिलीज होगी अक्षय कुमार-टाइगर श्राफ की फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’
कांग्रेस की कुटिल चालों से हुआ देश का विभाजन: सीएम योगी

Related Posts

  • जंग थमी, बाजार भागा! सेंसेक्स-निफ्टी में शानदार तेजी

  • आरबीआई ने रेपो रेट को 5.25 फीसदी पर रखा बरकरार

  • आज सस्ता हुआ सोना! चांदी ने मारी बाजी, जानें नया रेट

Latest News

cm dhami

हल्द्वानी में सीएम धामी का संदेश: नशे को ‘ना’, जीवन को ‘हाँ’

हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने कहा कि उत्तराखंड का युवा अब नशे…
CM Nayab Saini

हरियाणा स्टार्टअप्स के मामले में सातवां सबसे बड़ा राज्य : नायब सैनी

चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (CM Nayab Saini) ने औद्योगिक समूहों और निवेशकों…
CM Yogi

पापी पाकिस्तान और टुकड़ों में बंटने वाला है, इंतजार करिए: सीएम योगी

लखीमपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने शनिवार को बांग्लादेश से विस्थापित 331 हिंदू परिवारों…
CM Yogi

टाइम्स सम्मान-2026 में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ सम्मिलित हुए मुख्यमंत्री योगी

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) शनिवार को ‘टाइम्स सम्मान-2026’ कार्यक्रम में शामिल हुए। रक्षा…
CM Dhami

बिड़ला इंस्टीट्यूट में ड्रोन लैब और कंप्यूटर विभाग उन्नयन हेतु 50-50 लाख की घोषणा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने शनिवार को नैनीताल जनपद के भीमताल स्थित बिड़ला…
CM Dhami

मानव-वन्यजीव संघर्ष रोकने के लिए स्थायी समाधान और जवाबदेही तय करने के निर्देश

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने शनिवार को सर्किट हाउस, हल्द्वानी में जनपद नैनीताल…
  • Popular
  • Latest
  • सीएम के हाथों सम्मानित हुए विभिन्न योजनाओं के लाभार्थी

  • चार राज्यों में भाजपा की जीत के सियासी मायने

  • Dhami

    Dhami 2.0 उत्तराखंड धाम एक बार फिर धामी के नाम

  • हाईकोर्ट ने कैबिनेट मंत्री प्रेम चंद्र अग्रवाल को दिया नोटिस

  • अजेय होता \’हिन्दी से न्याय \’ देशव्यापी-अभियान

  • cm dhami

    हल्द्वानी में सीएम धामी का संदेश: नशे को ‘ना’, जीवन को ‘हाँ’

  • CM Nayab Saini

    हरियाणा स्टार्टअप्स के मामले में सातवां सबसे बड़ा राज्य : नायब सैनी

  • CM Yogi

    पापी पाकिस्तान और टुकड़ों में बंटने वाला है, इंतजार करिए: सीएम योगी

  • CM Yogi

    टाइम्स सम्मान-2026 में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ सम्मिलित हुए मुख्यमंत्री योगी

  • CM Dhami

    बिड़ला इंस्टीट्यूट में ड्रोन लैब और कंप्यूटर विभाग उन्नयन हेतु 50-50 लाख की घोषणा

Grid Posts News

cm dhami

हल्द्वानी में सीएम धामी का संदेश: नशे को ‘ना’, जीवन को ‘हाँ’

हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने कहा कि उत्तराखंड का युवा अब नशे…
CM Nayab Saini

हरियाणा स्टार्टअप्स के मामले में सातवां सबसे बड़ा राज्य : नायब सैनी

चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (CM Nayab Saini) ने औद्योगिक समूहों और निवेशकों…
CM Yogi

पापी पाकिस्तान और टुकड़ों में बंटने वाला है, इंतजार करिए: सीएम योगी

लखीमपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने शनिवार को बांग्लादेश से विस्थापित 331 हिंदू परिवारों…
CM Yogi

टाइम्स सम्मान-2026 में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ सम्मिलित हुए मुख्यमंत्री योगी

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) शनिवार को ‘टाइम्स सम्मान-2026’ कार्यक्रम में शामिल हुए। रक्षा…
CM Dhami

बिड़ला इंस्टीट्यूट में ड्रोन लैब और कंप्यूटर विभाग उन्नयन हेतु 50-50 लाख की घोषणा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने शनिवार को नैनीताल जनपद के भीमताल स्थित बिड़ला…
CM Dhami

मानव-वन्यजीव संघर्ष रोकने के लिए स्थायी समाधान और जवाबदेही तय करने के निर्देश

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने शनिवार को सर्किट हाउस, हल्द्वानी में जनपद नैनीताल…
All Rights Reserved 2025.
Proudly powered by WordPress | Theme: Rectified Magazine by Candid Themes.