Skip to content
Saturday, June 27, 2026
  • Home
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact
Vishwa Jagran

Vishwa Jagran

Hindi News

  • NATIONAL
    • Uttarakhand
    • UTTAR PRADESH
    • Punjab
    • Harayana
  • ENTERTAINMENT
  • EDUCATION
  • SPORTS
  • BUSINESS

अक्षय तृतीया पर गुलजार हुआ बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी में आई तेजी

अक्षय तृतीया पर गुलजार हुआ बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी में आई तेजी

इस कारोबारी सप्ताह के दौरान लगातार दबाव का सामना करने के बाद घरेलू शेयर बाजार (Share Market ) में आज मजबूती नजर आ रही है। आज के कारोबार की शुरुआत मामूली बढ़त के साथ हुई थी। हालांकि बाजार खुलते ही एक बार बिकवाली का दबाव भी बना, जिसकी वजह से शेयर बाजार लाल निशान में लुढ़क गया। लेकिन इसके थोड़ी ही देर बाद खरीदारों ने बाजार पर अपना जोर बना दिया, जिसकी वजह से शेयर बाजार ने जोरदार तेजी हासिल कर ली। पहले एक घंटे का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.68 प्रतिशत और निफ्टी 0.67 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे।

शुरुआती एक घंटे का कारोबार होने के बाद स्टॉक मार्केट (Share Market ) के दिग्गज शेयरों में से बीपीसीएल, आईटीसी, एशियन पेंट्स, जेएसडब्ल्यू स्टील और एनटीपीसी के शेयर 2.76 प्रतिशत से लेकर 1.83 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे। दूसरी ओर एलटी माइंडट्री, इंफोसिस, ग्रासिम इंडस्ट्रीज, लार्सन एंड टूब्रो और टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स के शेयर 1.89 प्रतिशत से लेकर 0.27 प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार करते नजर आ रहे थे।

अभी तक के कारोबार में स्टॉक मार्केट (Share Market ) में 2,102 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हो रही थी। इनमें से 1,221 शेयर मुनाफा कमा कर हरे निशान में कारोबार कर रहे थे, जबकि 881 शेयर नुकसान उठा कर लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। इसी तरह सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में से 26 शेयर लिवाली के सपोर्ट से हरे निशान में बने हुए थे। दूसरी ओर 4 शेयर बिकवाली के दबाव में लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। जबकि निफ्टी में शामिल शेयरों में से 43 शेयर हरे निशान में और 7 शेयर लाल निशान में कारोबार करते नजर आ रहे थे।

मंगलवार को शेयर बाजार में अमंगल, लाल निशान में पहुंचे सेंसेक्स और निफ्टी

बीएसई का सेंसेक्स आज 71.28 अंक की बढ़त के साथ 72,475.45 अंक के स्तर पर खुला। कारोबार की शुरुआत होते ही बिकवाली का दबाव बनने की वजह से ये सूचकांक लाल निशान में गिर कर 72,366.29 अंक तक पहुंच गया। लेकिन इसके तुरंत बाद खरीदारों ने बाजार में अपना जोर बना दिया, जिसकी वजह से इस सूचकांक ने रफ्तार पकड़ ली। बाजार में लगातार जारी खरीद बिक्री के बीच पहले 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे सेंसेक्स 495.54 अंक की मजबूती के साथ 72,899.71 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

सेंसेक्स की तरह ही एनएसई के निफ्टी ने आज 33.45 अंक की तेजी के साथ 21,990.95 अंक के स्तर से कारोबार की शुरुआत की। बाजार खुलते ही बिकवाली के दबाव के कारण ये सूचकांक गिर कर लाल निशान में 21,950.30 अंक तक पहुंच गया। लेकिन इसके बाद बाजार पर तेजड़िये हावी हो गए, जिसकी वजह से इस सूचकांक ने थोड़ी ही देर में हरे निशान में रिकवरी करके जोरदार मजबूती हासिल कर ली। बाजार में लगातार जारी लिवाली और बिकवाली के बीच शुरुआती 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे निफ्टी 149.55 अंक की बढ़त के साथ 22,107.05 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

इसके पहले पिछले कारोबारी दिन गुरुवार को सेंसेक्स 1,062.22 अंक यानी 1.45 प्रतिशत की गिरावट के साथ 72,404.17 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी ने 345 अंक यानी 1.55 प्रतिशत फिसल कर 21,957.50 अंक के स्तर पर गुरुवार के कारोबार का अंत किया था।

bse, domestic share, live hindi news, news hindi today, News in Hindi, nifty, sensex, sensex and nifty, Sensex and Nifty on Record High, share market crash, stock market, stock market news, stock market update, todays news
Share
Facebook Twitter Pinterest Linkedin

Post navigation

ब्रिटिश हुकूमत के खिलाफ प्रथम स्वाधीनता संग्राम-1857 करने वाले राष्ट्र आराधकों को नमन : योगी
मोदी जी को भेंट की गई जीत की माला में घोसी लोकसभा का भी एक फूल सजाना है: एके शर्मा

Related Posts

  • सोने की चमक पड़ी फीकी, चांदी की रंगत भी हुई मंद

  • आम आदमी को बड़ी रहत, LPG सप्लाई पर सभी प्रतिबंध खत्म

  • बिकवाली पर भारी पड़ी लिवाली, सेंसेक्स-निफ्टी ने संभाली कमान

Latest News

कृषि मंत्री के रूप में धरातल से जुड़े रहना अत्यंत आवश्यक: शिवराज सिंह चौहान

पंडित गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, पंतनगर में आयोजित दो दिवसीय पूर्व छात्र…

सोने की चमक पड़ी फीकी, चांदी की रंगत भी हुई मंद

घरेलू सर्राफा बाजार में आज जबरदस्त गिरावट का रुख बना रहा। भाव में आई कमजोरी…

जनप्रतिनिधियों की मांगों को प्राथमिकता दें, जनता को किसी प्रकार की असुविधा न हो : ए के शर्मा

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) ने शुक्रवार…

साय सरकार की पहल से जशपुर की महिलाएं बनेंगी ‘ड्रोन दीदी’

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और कृषि में आधुनिक…

राज्य सरकार ने अपने सभी संकल्पों और वायदों को तेजी से किया पूरा: CM विष्णुदेव

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (CM Vishnudev Sai) ने आज शुक्रवार को नया रायपुर स्थित सर्किट…

स्वस्थ रहने के लिए स्वास्थ्यप्रद व स्वच्छ आहार-विहार आवश्यक : मुख्यमंत्री योगी

गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि स्वस्थ रहने के लिए स्वास्थ्यप्रद एवं…
  • Popular
  • Latest
  • बीजिंग की सबसे ऊंची इमारत से टकराया विमान, मची अफरा-तफरी

  • चार राज्यों में भाजपा की जीत के सियासी मायने

  • Dhami

    Dhami 2.0 उत्तराखंड धाम एक बार फिर धामी के नाम

  • हाईकोर्ट ने कैबिनेट मंत्री प्रेम चंद्र अग्रवाल को दिया नोटिस

  • अजेय होता \’हिन्दी से न्याय \’ देशव्यापी-अभियान

  • कृषि मंत्री के रूप में धरातल से जुड़े रहना अत्यंत आवश्यक: शिवराज सिंह चौहान

  • सोने की चमक पड़ी फीकी, चांदी की रंगत भी हुई मंद

  • जनप्रतिनिधियों की मांगों को प्राथमिकता दें, जनता को किसी प्रकार की असुविधा न हो : ए के शर्मा

  • साय सरकार की पहल से जशपुर की महिलाएं बनेंगी ‘ड्रोन दीदी’

  • राज्य सरकार ने अपने सभी संकल्पों और वायदों को तेजी से किया पूरा: CM विष्णुदेव

Grid Posts News

कृषि मंत्री के रूप में धरातल से जुड़े रहना अत्यंत आवश्यक: शिवराज सिंह चौहान

पंडित गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, पंतनगर में आयोजित दो दिवसीय पूर्व छात्र…

सोने की चमक पड़ी फीकी, चांदी की रंगत भी हुई मंद

घरेलू सर्राफा बाजार में आज जबरदस्त गिरावट का रुख बना रहा। भाव में आई कमजोरी…

जनप्रतिनिधियों की मांगों को प्राथमिकता दें, जनता को किसी प्रकार की असुविधा न हो : ए के शर्मा

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) ने शुक्रवार…

साय सरकार की पहल से जशपुर की महिलाएं बनेंगी ‘ड्रोन दीदी’

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और कृषि में आधुनिक…

राज्य सरकार ने अपने सभी संकल्पों और वायदों को तेजी से किया पूरा: CM विष्णुदेव

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (CM Vishnudev Sai) ने आज शुक्रवार को नया रायपुर स्थित सर्किट…

स्वस्थ रहने के लिए स्वास्थ्यप्रद व स्वच्छ आहार-विहार आवश्यक : मुख्यमंत्री योगी

गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि स्वस्थ रहने के लिए स्वास्थ्यप्रद एवं…
All Rights Reserved 2025.
Proudly powered by WordPress | Theme: Rectified Magazine by Candid Themes.