Skip to content
Friday, July 17, 2026
  • Home
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact
Vishwa Jagran

Vishwa Jagran

Hindi News

  • NATIONAL
    • Uttarakhand
    • UTTAR PRADESH
    • Punjab
    • Harayana
  • ENTERTAINMENT
  • EDUCATION
  • SPORTS
  • BUSINESS

शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार पर दबाव, रिकवरी के मोड में सेंसेक्स और निफ्टी

शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार पर दबाव, रिकवरी के मोड में सेंसेक्स और निफ्टी

नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार (Share Market) में आज लगातार उतार-चढ़ाव होता नजर आ रहा है। आज के कारोबार की शुरुआत बढ़त के साथ हुई थी। लेकिन बाजार खुलने के बाद से ही तेजड़ियों और मंदड़ियों के बीच लगातार खींचतान की स्थिति बनी हुई है, जिसकी वजह से शेयर बाजार की चाल भी ऊपर नीचे हो रही है। पहले एक घंटे का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.19 प्रतिशत और निफ्टी 0.14 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे।

शुरुआती एक घंटे के कारोबार के बाद स्टॉक मार्केट (Share Market)  के दिग्गज शेयरों में से कोल इंडिया, हिंदुस्तान युनिलीवर, रिलायंस इंडस्ट्रीज, ब्रिटानिया और अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयर 2.73 प्रतिशत से लेकर 1.23 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे। दूसरी ओर, हिंडाल्को इंडस्ट्रीज, सन फार्मास्युटिकल्स, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, हीरो मोटोकॉर्प और श्रीराम फाइनेंस के शेयर 1.55 प्रतिशत से लेकर 1.16 प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार करते नजर आ रहे थे।

अभी तक के कारोबार में स्टॉक मार्केट (Share Market) में 2,125 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हो रही थी। इनमें से 955 शेयर मुनाफा कमा कर हरे निशान में कारोबार कर रहे थे, जबकि 1,170 शेयर नुकसान उठा कर लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। इसी तरह सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में से 11 शेयर लिवाली के सपोर्ट से हरे निशान में बने हुए थे। दूसरी ओर 19 शेयर बिकवाली के दबाव में लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। जबकि निफ्टी में शामिल शेयरों में से 22 शेयर हरे निशान में और 28 शेयर लाल निशान में कारोबार करते नजर आ रहे थे।

बीएसई का सेंसेक्स आज 212.21 अंक की मजबूती के साथ 74,165.52 अंक के स्तर पर खुला। कारोबार की शुरुआत होने के बाद से ही लिवालों और बिकवालों के बीच एक दूसरे पर हावी होने की कोशिश शुरू हो गई, जिसकी वजह से इस सूचकांक की चाल में लगातार उतार-चढ़ाव होने लगा। बिकवाली के दबाव में ये सूचकांक गिर कर लाल निशान में 73,860.33 अंक तक पहुंचा। लेकिन थोड़ी देर बाद ही खरीदारी का सपोर्ट मिलने पर इसने वापस हरे निशान में रिकवरी कर ली। बाजार में लगातार जारी खरीद बिक्री के बीच पहले 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे सेंसेक्स 141.89 अंक की तेजी के साथ 74,095.20 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

MDH और एवरेस्ट में नहीं मिला ‘खतरनाक’ केमिकल, FSSAI ने जारी की रिपोर्ट

सेंसेक्स की तरह ही एनएसई के निफ्टी ने आज 47.55 अंक उछल कर 22,576.60 अंक के स्तर से कारोबार की शुरुआत की। बाजार खुलते ही तेजड़ियों और मंदड़ियों के बीच एक दूसरे पर हावी होने की कोशिश शुरू हो गई, जिसकी वजह से इस सूचकांक की चाल भी लगातार ऊपर नीचे होती रही। बिकवाली के दबाव में ये सूचकांक गिर कर लाल निशान में 22,483.15 अंक के स्तर पर पहुंच गया। लेकिन इसके बाद खरीदारी शुरू हो जाने के कारण इसने वापस हरे निशान में अपनी जगह बना ली। बाजार में लगातार जारी लिवाली और बिकवाली के बीच पहले 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे निफ्टी 30.90 में अंक की मजबूती के साथ 22,559.95 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

इसके पहले पिछले कारोबारी दिन मंगलवार को सेंसेक्स 52.63 अंक यानी 0.07 प्रतिशत की गिरावट के साथ 73,953.31 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। दूसरी ओर, निफ्टी ने 27.05 अंक यानी 0.12 प्रतिशत उछल कर 22,529.05 अंक के स्तर पर मंगलवार के कारोबार का अंत किया था।

bse, domestic share, live hindi news, news hindi today, News in Hindi, nifty, sensex, sensex and nifty, Sensex and Nifty on Record High, share market crash, stock market, stock market news, stock market update, todays news
Share
Facebook Twitter Pinterest Linkedin

Post navigation

MDH और एवरेस्ट में नहीं मिला \’खतरनाक\’ केमिकल, FSSAI ने जारी की रिपोर्ट
सोना हुआ सस्ता, चांदी की भी घटी चमक

Related Posts

  • शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स-निफ्टी ने पकड़ी रफ़्तार

  • सोना लुढ़का, चांदी के भाव जस के तस

  • शेयर बाजार में हाहाकार, सेंसेक्स 480 अंक टूटा; निफ्टी भी फिसला

Latest News

मुख्य सचिव ने किया लखवाड़ बहुउद्देशीय परियोजना का निरीक्षण, 2031 तक निर्माण पूरा करने का लक्ष्य दिया

देहरादून। उत्तराखंड के मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन (Anand Bardhan) ने गुरुवार को बहुप्रतीक्षित लखवाड़ बहुउद्देशीय…

श्रावणी मेले का शुभारंभ, जागेश्वर धाम में मुख्यमंत्री धामी ने की पूजा

अल्मोड़ा। विश्व प्रसिद्ध जागेश्वर धाम में गुरुवार को श्रावणी मेले का विधिवत शुभारंभ मुख्यमंत्री पुष्कर…

हरेला केवल पर्व नहीं, प्रकृति संरक्षण का जनआंदोलन है: मुख्यमंत्री धामी

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने गुरुवार को देहरादून के परेड ग्राउंड में…

मुख्यमंत्री धामी ने वृद्ध जागेश्वर में की पूजा-अर्चना, प्रदेश की सुख-समृद्धि और जनकल्याण की कामना

अल्मोड़ा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने गुरुवार को अल्मोड़ा जनपद स्थित प्राचीन शिव…

रोबोटिक्स, AI और डीप टेक का अग्रणी केंद्र बनेगा उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्री योगी

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi)  ने उत्तर प्रदेश को रोबोटिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, क्वांटम कंप्यूटिंग,…

आमजन की समस्याओं का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें सुनिश्चित: एके शर्मा

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए. के. शर्मा (AK Sharma) ने…
  • Popular
  • Latest
  • रोबोटिक्स, AI और डीप टेक का अग्रणी केंद्र बनेगा उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्री योगी

  • चार राज्यों में भाजपा की जीत के सियासी मायने

  • Dhami

    Dhami 2.0 उत्तराखंड धाम एक बार फिर धामी के नाम

  • हाईकोर्ट ने कैबिनेट मंत्री प्रेम चंद्र अग्रवाल को दिया नोटिस

  • अजेय होता \’हिन्दी से न्याय \’ देशव्यापी-अभियान

  • मुख्य सचिव ने किया लखवाड़ बहुउद्देशीय परियोजना का निरीक्षण, 2031 तक निर्माण पूरा करने का लक्ष्य दिया

  • श्रावणी मेले का शुभारंभ, जागेश्वर धाम में मुख्यमंत्री धामी ने की पूजा

  • हरेला केवल पर्व नहीं, प्रकृति संरक्षण का जनआंदोलन है: मुख्यमंत्री धामी

  • मुख्यमंत्री धामी ने वृद्ध जागेश्वर में की पूजा-अर्चना, प्रदेश की सुख-समृद्धि और जनकल्याण की कामना

  • रोबोटिक्स, AI और डीप टेक का अग्रणी केंद्र बनेगा उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्री योगी

Grid Posts News

मुख्य सचिव ने किया लखवाड़ बहुउद्देशीय परियोजना का निरीक्षण, 2031 तक निर्माण पूरा करने का लक्ष्य दिया

देहरादून। उत्तराखंड के मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन (Anand Bardhan) ने गुरुवार को बहुप्रतीक्षित लखवाड़ बहुउद्देशीय…

श्रावणी मेले का शुभारंभ, जागेश्वर धाम में मुख्यमंत्री धामी ने की पूजा

अल्मोड़ा। विश्व प्रसिद्ध जागेश्वर धाम में गुरुवार को श्रावणी मेले का विधिवत शुभारंभ मुख्यमंत्री पुष्कर…

हरेला केवल पर्व नहीं, प्रकृति संरक्षण का जनआंदोलन है: मुख्यमंत्री धामी

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने गुरुवार को देहरादून के परेड ग्राउंड में…

मुख्यमंत्री धामी ने वृद्ध जागेश्वर में की पूजा-अर्चना, प्रदेश की सुख-समृद्धि और जनकल्याण की कामना

अल्मोड़ा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने गुरुवार को अल्मोड़ा जनपद स्थित प्राचीन शिव…

रोबोटिक्स, AI और डीप टेक का अग्रणी केंद्र बनेगा उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्री योगी

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi)  ने उत्तर प्रदेश को रोबोटिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, क्वांटम कंप्यूटिंग,…

आमजन की समस्याओं का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें सुनिश्चित: एके शर्मा

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए. के. शर्मा (AK Sharma) ने…
All Rights Reserved 2025.
Proudly powered by WordPress | Theme: Rectified Magazine by Candid Themes.