घर में लगाए ये पौधा, भाग्य में होगी बढ़ोत्तरी

घर में लगाए ये पौधा, भाग्य में होगी बढ़ोत्तरी

घर को अंदर व बाहर से खूबसूरत दिखाने के लिए लोग अक्सर पौधे लगाते हैं। इन्हीं पौधों में से एक पौधा मयूर शिखा (Mayur Shikha) है। अधिकतर लोग इस पौधे को लगाते हैं। जो आसानी से हर जगह उपलब्ध भी होता है। इस पौधे को मोर शिखा के नाम से भी जाना जाता है। क्योंकि इस पौधे में मोर की सिर कि कलगी जैसे फूल आते हैं। इसे पीकॉक टेल प्लांट भी कहा जाता है। मोर शिखा का पौधे कई रंगों में पाया जाता है। वही वास्तु शास्त्र के अनुसार मोर शिखा का पौधा घर में लगाना काफी शुभ माना जाता है।
>> वास्तु शास्त्र के मुताबिक मयूर शिखा (Mayur Shikha) का पौधा घर में लगाने से वास्तु दोष से छुटकारा मिलता है। इसी के साथ भाग्य में बढ़ोतरी होती है। तो आइए जानते हैं किस दिशा में इस पौधें को लगाना शुभ माना जाता है।
>> घर की नकारात्मक ऊर्जा को समाप्त करने के लिए मयूर शिखा  (Mayur Shikha) का पौधा घर में लगाना काफी शुभ माना जाता है इससे घर का वातावरण शुद्ध होता है।
>> घर में किसी बुरी आत्मा से प्रवेश को रोकने के लिए भी मयूर शिखा का पौधा काफी लाभकारी माना जाता है इसे घर के प्रवेश द्वार के पास रखा जाता है।
>> अगर आपकी कुंडली में पितृदोष है तो आप इस पौधे को घर के किसी भी जगह पर लगा सकते हैं इसका फायदा आपको जल्द ही देखने को मिलेगी।
>> घर के वास्तु दोष को दूर करने के लिए मयूर शिखा का पौधा गमले में करके घर के किसी कोने में रखा जाता है जिससे घर के भीतर सकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव बढ़ जाता है।
>> अगर आपके बच्चों को बार बार किसी की बुरी नजर लग जाती है या बुरी नजर की वजह से आपके बच्चे बार-बार बीमार हो जाते हैं। तो आपको घर में मयूर शिखा का पौधा लगाना चाहिए। इससे बुरी नजर की समस्या से निजात मिलता है।
>> लगाता कड़े परिश्रम के बावजूद भी आपको फल नहीं मिलता तो आपको घर के भीतर या बाहर मयूर शिखा का पौधा लगाना चाहिए। इससे मां लक्ष्मी की कृपा आपके ऊपर बनी रहेगी।