लॉरेंस बिश्नोई (Lawrence Bishnoi ) के बर्थडे पर पुर्तगाल में फायरिंग हुई। लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने फायरिंग का दावा किया। पुर्तगाल में एक दुकान पर फायरिंग का दावा किया गया। इसको लेकर सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी सामने आया। पोस्ट में लिखा गया कि राम-राम सभी भाइयों को आज जो (AV vitor Gallo 5A Marinha Grande, Portugal) में जो सुख जवंधा की दुकान पर फायरिंग हुई है। इसकी जिम्मेदारी, हरी बॉक्सर और सुनील मीणा लेते हैं। पोस्ट में बताया कि ये हमारे भरतीय भाइयों से काम करवाकर उनके हक के पैसे रखता है।
अगली बार इसकी छाती में गोली मारेंगे
पोस्ट में लिखा गया कि ये उनके पासपोर्ट रख कर ब्लैकमेल करता है इसलिए इससे आज ये टेलर दिखाया है। अगर टाइम रहते नहीं सुधरा तो अगली बार इसकी छाती में गोली मारेंगे। गैंग (Lawrence Bishnoi Gang) ने कहा कि हमारे जितने भी दुश्मन हैं कान खोलकर सुनलो, मर्दों वाली लड़ाई लड़ो। जो ये एजेंट और लड़कियों का सहारा लेकर हमारे भाइयों का नुकसान करने का सोच रहे हो तुम्हारी सात पीढ़ियां लग जाएंगी हमारा बाल बांका नहीं कर पाओगे।
‘तुम्हारा अंत समय नजदीक है’
लॉरेंस गैंग (Lawrence Bishnoi Gang) ने कहा कि तुम्हारे होनहार लड़कों की वहां से चप्पलें छोड़कर भागते की वीडियो पड़ी है हमारे पास, और जो भी एजेंट इनका साथ दे रहे हैं हमारे भाइयों का नुकसान करवाने में, ऐसे लोगों की और तुम्हारे परिवारवालों की पूरी जानकारी है। तैयार रहना अब कभी भी तुम्हारा दरवाजा खटखटा सकते हैं। अपने प्रियजनों के साथ अपने आखिरी पल बिता लो तुम्हारा अंत अब नजदीक है। आखिरी में गैंग ने पोस्ट में लिखा जय श्री राम।
तुम्हारा अंत समय नजदीक है… लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने पुर्तगाल में की फायरिंग
