कैटरीना कैफ ने फैंस को दिखाया बेटे की झलक, शेयर किया ये प्यारा सा पोस्ट

कैटरीना कैफ ने फैंस को दिखाया बेटे की झलक, शेयर किया ये प्यारा सा पोस्ट

कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) ने इस साल अपना पहला मदर्स डे बेहद खास अंदाज में मनाया। अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर अपने बेटे विहान कौशल की पहली झलक शेयर की, जिसे देखकर फैंस बेहद भावुक हो गए। कैटरीना और विक्की कौशल ने 7 नवंबर 2025 को अपने बेटे का स्वागत किया था और उसका नाम विहान कौशल रखा है।
कैटरीना (Katrina Kaif) ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर घर के कुछ खास पलों की तस्वीरें शेयर कीं। इनमें एक तस्वीर में नन्हे विहान के छोटे-छोटे हाथ नजर आ रहे हैं, जिसमें वह बच्चों की मशहूर किताब ‘द वेरी हंग्री कैटरपिलर’ पकड़े हुए दिखाई दे रहे हैं। वहीं दूसरी तस्वीर में गुलाबी फूलों का खूबसूरत गुलदस्ता और विक्की कौशल द्वारा लिखा गया एक प्यारा नोट नजर आया। नोट में लिखा था, “मेरी प्यारी, पहले मातृत्व दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं! प्यार सहित, विहान और पापा कौशल।”

 

View this post on Instagram

 
A post shared by Katrina Kaif (@katrinakaif)

कैटरीना की इस पोस्ट पर फैंस ने जमकर प्यार बरसाया। एक यूजर ने लिखा, “बहुत प्यारा… मां कैटरीना और नन्हे विहान को ढेर सारा प्यार।” वहीं कई लोगों ने दिल वाले इमोजी के साथ अपनी प्रतिक्रिया दी। बता दें कि कैटरीना और विक्की ने करीब दो साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद साल 2021 में शाही अंदाज में शादी रचाई थी।