BSP के इकलौते विधायक के घर पर IT की रेड, कैंसर से हैं पीड़ित

BSP के इकलौते विधायक के घर पर IT की रेड, कैंसर से हैं पीड़ित

उत्तर प्रदेश में बहुजन समाज पार्टी (BSP) के इकलौते विधायक उमाशंकर सिंह (Umashankar Singh) के आवास पर आयकर विभाग की टीम ने आज सुबह छापा डाला। यह छापेमारी ऐसे समय की गई जब विधायक उमाशंकर कैंसर से पीड़ित हैं और उनका इलाज चल रहा है। छापेमारी के लिए IT की 3 टीम उनके आवास पहुंची और करीब 50 अफसरों की फौज दस्तावेज खंगाल रही है।
कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से पीड़ित उमाशंकर (Umashankar Singh) लखनऊ स्थित अपने आवास पर आइसोलेशन में रह रहे हैं। उमाशंकर के अब तक 2 ऑपरेशन हो चुके हैं। लखनऊ के गोमतीनगर में ही बीएसपी नेता का आवास और दफ्तर है।
आईटी टीम की छापेमारी के दौरान डॉक्टर और नर्स के भी आने जाने पर रोक लगा दी गई है। छापेमारी के दौरान डॉक्टर और नर्स के भी आने जाने पर रोक लगा दी गई है। कहा जा रहा है कि आईटी की टीम विधायक के आवास के अंदर फाइलें और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस के साथ-साथ रिकॉर्ड्स भी खंगाल रहे हैं।
कहा जा रहा है कि आईटी टीम वित्तीय लेन-देन और संपत्ति से जुड़े दस्तावेजों की जांच कर रही है। हालांकि छापेमारी को लेकर आयकर विभाग की ओर से अभी तक कुछ नहीं कहा गया है।
बीएसपी नेता उमाशंकर सिंह बलिया की रसड़ा विधानसभा से विधायक हैं।