कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय की अचानक तबीयत बिगड़ी, लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती

कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय की अचानक तबीयत बिगड़ी, लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती

लखनऊ। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय (Ajay Rai) की शुक्रवार शाम लखनऊ स्थित आवास पर अचानक तबियत बिगड़ गयी। उन्हें तत्काल लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है, उनका इमरजेंसी वार्ड में उपचार शुरु हो गया है।
अच्छी बात यह है कि प्राथमिक उपचार के बाद अब कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय(Ajay Rai) की स्थिति सामान्य बताई जा रही है। अस्पताल के विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम उनकी गहन निगरानी कर रही है और तबियत बिगडने की वजह का पता लगाने के लिए जरूरी परीक्षण भी किए जा रहे हैं।
मेदांता के अस्पताल के डॉक्टरों ने बताया कि उन्हें अब किसी तरह का खतरा नहीं है। उनकी हालत में लगातार सुधार हो रहा है। उनके अस्वस्थ हाेने का समाचार मिलते ही बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और शुभचिंतक अस्पताल पहुंचे।