मुख्यमंत्री धामी ने सचिवालय संघ की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को दिलाई शपथ

मुख्यमंत्री धामी ने सचिवालय संघ की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को दिलाई शपथ

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को उत्तराखंड सचिवालय संघ के शपथ ग्रहण समारोह में प्रतिभाग करते हुए नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की श(CM Dhami) (CM Dhami) पथ दिलाई। इस अवसर पर उन्होंने सभी पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की।

मुख्यमंत्री ने सचिवालय संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष दीपक जोशी, उपाध्यक्ष राकेश जोशी, संजय कुमार शर्मा एवं प्रमिला टम्टा, महासचिव राजेंद्र रतूड़ी, सचिव अतुल कुमार सिंह, संयुक्त सचिव दिव्यांशु डोभाल एवं सुरेंद्र सिंह रावत, संप्रेक्षक रीना मखनवाल, कोषाध्यक्ष रमेश सिंह बर्त्वाल तथा प्रचार सचिव दीपक बिष्ट सहित पूरी कार्यकारिणी को बधाई दी।

समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री धामी (CM Dhami) ने कहा कि उत्तराखंड सचिवालय केवल एक प्रशासनिक भवन नहीं, बल्कि राज्य की शासन व्यवस्था की आत्मा और जनविश्वास का प्रमुख केंद्र है। यहीं से जनकल्याणकारी नीतियों का निर्माण होता है और प्रदेश के विकास की दिशा तय होती है।

उन्होंने कहा कि सचिवालय में कार्यरत प्रत्येक अधिकारी और कर्मचारी विकसित उत्तराखंड के निर्माण में महत्वपूर्ण भागीदार है। सरकार की योजनाओं और नीतियों को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में सचिवालय परिवार की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। सचिवालय के अधिकारी और कर्मचारी शासन तथा जनता के बीच विश्वास के मजबूत सेतु के रूप में कार्य करते हैं।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि राज्य सरकार प्रारंभ से ही शासन व्यवस्था को अधिक संवेदनशील, पारदर्शी और जनहितकारी बनाने के लिए प्रतिबद्ध रही है। कर्मचारी संगठनों के साथ निरंतर संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं और सुझावों पर गंभीरता से कार्य किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि एक मजबूत, प्रेरित और संतुष्ट कर्मचारी तंत्र सुशासन की सबसे बड़ी शक्ति होता है। शासन और कर्मचारी जब टीम भावना के साथ कार्य करते हैं तो विकास कार्यों में तेजी आती है और जनता का विश्वास भी मजबूत होता है।

मुख्यमंत्री धामी (CM Dhami) ने कहा कि सरकार प्रशासनिक प्रक्रियाओं के सरलीकरण, तकनीक आधारित सेवाओं के विस्तार और ई-गवर्नेंस को सशक्त बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। सरकार का उद्देश्य आम नागरिकों को समयबद्ध, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण सेवाएं उपलब्ध कराना है, जिसमें सचिवालय परिवार की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है।

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि उत्तराखंड सचिवालय आने वाले समय में बेहतर कार्य संस्कृति, आपसी समन्वय और सकारात्मक वातावरण के माध्यम से सुशासन एवं कार्यकुशलता की नई मिसाल स्थापित करेगा।

मुख्यमंत्री ने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी से सेवा, संवेदनशीलता और समर्पण की भावना के साथ दायित्वों का निर्वहन करने का आह्वान करते हुए कहा कि वे राज्य सरकार के “विकल्प रहित संकल्प” को सिद्धि तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

कार्यक्रम में शासन के वरिष्ठ अधिकारी, सचिवालय संघ के पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में सचिवालय के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।