महाशिवरात्रि पर इन मंत्रों का करें जाप, मनोकामना होगी पूर्ण

महाशिवरात्रि पर इन मंत्रों का करें जाप, मनोकामना होगी पूर्ण

हिंदू धर्म में हर साल फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को महाशिवरात्रि (Mahashivratri) मनाई जाती है। इस दिन देवों के देव महादेव और माता पार्वती की विधि-विधान से पूजा की जाती है और सुख-सौभाग्य की प्राप्ति के लिए व्रत भी रखा जाता है।
महाशिवरात्रि (Mahashivratri) के दिन मनचाहे फलों की प्राप्ति, धन, सुख-समृद्धि, संतान सुख, विवाह और नौकरी में प्रमोशन पाने और रोग-दोषों से मुक्ति के लिए कुछ खास मंत्रों का जाप भी किया जाता है। कहा जाता है कि ऐसा करने से साधक को जीवन के हर कष्ट से छुटकारा मिलता है और जीवन में सुख-समृद्धि का आगमन होता है।
महाशिवरात्रि (Mahashivratri) के 15 मंत्र
1. ऊँ नमः शिवाय
2. ऊँ सर्वात्मने नमः
3.ऊँ त्रिनेत्राय नमः
4.ऊँ हराय नमः
5.ऊँ इन्द्रमुखाय नमः
6.ऊँ श्रीकंठाय नमः
7.ऊँ वामदेवाय नमः
8.ऊँ तत्पुरुषाय नमः
9.ऊँ ईशानाय नमः
10.ऊँ अनंतधर्माय नमः
11.ऊँ ज्ञानभूताय नमः
12.ऊँ अनंतवैराग्यसिंघाय नमः
13.ऊँ प्रधानाय नमः
14.ऊँ व्योमात्मने नमः
15.ऊँ महाकालाय नमः