Skip to content
Wednesday, February 04, 2026
  • Home
  • Privacy Policy
  • Home
  • Home
  • About Us
  • Contact
Vishwa Jagran

Vishwa Jagran

Hindi News

  • NATIONAL
    • Uttarakhand
    • Harayana
    • UTTAR PRADESH
  • ENTERTAINMENT
  • EDUCATION
  • SPORTS
  • BUSINESS

शेयर बाजार में तेजी का रुख, सेंसेक्स और निफ्टी का नया रिकॉर्ड

शेयर बाजार में तेजी का रुख, सेंसेक्स और निफ्टी का नया रिकॉर्ड

सप्ताह के पहले कारोबारी दिन अभी तक घरेलू शेयर बाजार (Share Market) में तेजी का रुख है। कारोबार की शुरुआत मजबूती के साथ हुई। बाजार खुलने के बाद तेजड़ियों ने अपना जोर बनाया, जिसके कारण कुछ ही देर में सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांक ने ऑल टाइम हाई का नया रिकॉर्ड बना दिया। एक घंटे का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.55 प्रतिशत और निफ्टी 0.51 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे।

शुरुआती एक घंटे का कारोबार होने के बाद स्टॉक मार्केट (Share Market) के दिग्गज शेयरों में से महिंद्रा एंड महिंद्रा, टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स, रिलायंस इंडस्ट्रीज, पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन और बीपीसीएल के शेयर 2.52 प्रतिशत से लेकर 1.35 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे। दूसरी ओर अडाणी पोर्ट्स, अपोलो हॉस्पिटल, विप्रो, अडाणी एंटरप्राइज और टाइटन कंपनी के शेयर 1.79 प्रतिशत से लेकर 0.38 प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार करते नजर आ रहे थे।

अभी तक के कारोबार में स्टॉक मार्केट (Share Market) में 2,113 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हो रही थी। इनमें से 1,194 शेयर मुनाफा कमा कर हरे निशान में कारोबार कर रहे थे, जबकि 919 शेयर नुकसान उठा कर लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। इसी तरह सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में से 24 शेयर लिवाली के सपोर्ट से हरे निशान में बने हुए थे। दूसरी ओर 6 शेयर बिकवाली के दबाव में लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। जबकि निफ्टी में शामिल शेयरों में से 38 शेयर हरे निशान में और 12 शेयर लाल निशान में कारोबार करते नजर आ रहे थे।

बीएसई का सेंसेक्स आज ऑल टाइम हाई ओपनिंग का नया रिकॉर्ड बनाते हुए 307.22 अंक उछल कर 74,555.44 अंक के स्तर पर खुला। बाजार खुलते ही बिकवाली का मामूली दबाव भी बना, जिसके कारण ये सूचकांक गिर कर 74,410.07 अंक के स्तर पर पहुंच गया। लेकिन इसके बाद तेजड़ियों ने बाजार में अपना जोर बना दिया। लगातार हो रही खरीदारी के सपोर्ट से पहले आधे घंटे के कारोबार में ही ये सूचकांक 425 अंक से अधिक की उछाल के साथ अभी तक के सर्वोच्च स्तर 74,673.84 अंक के स्तर पर पहुंच गया। बाजार में लगातार जारी खरीद बिक्री के बीच पहले 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे सेंसेक्स 408.14 अंक की तेजी के साथ 74,656.36 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

सेंसेक्स की तरह ही एनएसई के निफ्टी ने आज 64.65 अंक की तेजी के साथ 22,578.35 अंक के स्तर से कारोबार की शुरुआत की। बाजार खुलते ही ये सूचकांक भी 28 अंक टूट कर 22,550.35 अंक तक पहुंच गया। लेकिन इसके बाद खरीदारों ने लिवाली का जोर बना दिया, जिसकी वजह से ये सूचकांक 100 अंक से अधिक की बढ़त के साथ ऑल टाइम हाई के नए रिकॉर्ड 22,630.90 अंक तक पहुंच गया। बाजार में लगातार जारी लिवाली और बिकवाली के बीच शुरुआती एक घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे निफ्टी 115 अंक की मजबूती के साथ 22,628.70 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

पीएम मोदी के खिलाफ मैदान में उतरेगी देश की पहली किन्नर महामंडलेश्वर, कही ये बड़ी बात

मिले-जुले ग्लोबल संकेतों के बीच आज प्री ओपनिंग सेशन में घरेलू शेयर बाजार ने बढ़त के साथ कारोबार की शुरुआत की थी। इस सेशन में बीएसई का सेंसेक्स 421.14 अंक यानी 0.57 प्रतिशत की मजबूती के साथ 74,669.36 अंक के स्तर पर था। वहीं निफ्टी प्री ओपनिंग सेशन में 70.50 अंक यानी 0.31 प्रतिशत उछल कर 22,584.20 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ था।

इसके पहले पिछले सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को सेंसेक्स 20.59 अंक यानी 0.03 प्रतिशत की तेजी के साथ 74,248.22 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी ने 0.95 अंक यानी 0.004 प्रतिशत फिसल कर 22,513.70 अंक के स्तर पर शुक्रवार के कारोबार का अंत किया था।

bse, domestic share, live hindi news, news hindi today, News in Hindi, nifty, sensex, sensex and nifty, Sensex and Nifty on Record High, stock market, stock market news, stock market update, todays news
Share
Facebook Twitter Pinterest Linkedin

Post navigation

कांग्रेस के घोषणा पत्र पर सीएम धामी बोले- यह मुस्लिम लीग का घोषणा पत्र
बोल्ड केयर की जॉनी सिन्स के साथ साझेदारी, नजर आएगा रणवीर सिंह का मजाकिया अंदाज

Related Posts

  • लेबर कानूनों पर बवाल, बैंक यूनियनों ने 12 फरवरी की हड़ताल का ऐलान

  • फरवरी में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, ये रही RBI की लिस्ट

  • ‘धड़ाम’ से गिरा सोना, चांदी की चमक भी हुई फीकी

Latest News

नाश्ते में बनाएं टेस्टी डिश, खाते ही बन जाएगा मूड

खाने में इतनी ताकत होती है कि वह मूड बदलकर रख देता है। सभी को…

डिनर में सामने आएगी यह स्वादिष्ट डिश तो लगेगा कि हो गई इच्छा पूरी

पनीर बहुत से लोगों का पसंदीदा फूड आइटम होता है। इसका जिक्र आते ही लोग…

घर पर बनाएं ये कोरियन डिश, बनाने में आसान और स्वाद में जबरदस्त

कोरियन खाने का ट्रेंड भारत में इन दिनों काफी ज्यादा बढ़ गया है। सोशल मीडिया…

नॉनवेज लवर्स के लिए बनाएं ये टेस्टी डिश, घर पर मिलेगा रेस्त्रां जैसा स्वाद

अगर आप नॉनवेज खाने के शौकीन लोग हैं और हफ्ते में एक बार चिकन रेसिपी…

सब्जी में अधिक हो गया है तेल, तो इन टिप्स से दूर करें समस्या

अक्सर एक साथ और जल्दबाजी में काम करने के चक्कर में इस समस्या से किसी…

इस ट्रिक से बनाएं चटपटी चटनी, एक महीने तक नहीं होगी खराब

खाने के स्वाद को बढ़ाने के लिए चटनी और अचार लोग साथ में खाना पसंद…
  • Popular
  • Latest
  • घर पर बनाएं ये कोरियन डिश, बनाने में आसान और स्वाद में जबरदस्त

  • चार राज्यों में भाजपा की जीत के सियासी मायने

  • Dhami

    Dhami 2.0 उत्तराखंड धाम एक बार फिर धामी के नाम

  • हाईकोर्ट ने कैबिनेट मंत्री प्रेम चंद्र अग्रवाल को दिया नोटिस

  • अजेय होता \’हिन्दी से न्याय \’ देशव्यापी-अभियान

  • नाश्ते में बनाएं टेस्टी डिश, खाते ही बन जाएगा मूड

  • डिनर में सामने आएगी यह स्वादिष्ट डिश तो लगेगा कि हो गई इच्छा पूरी

  • घर पर बनाएं ये कोरियन डिश, बनाने में आसान और स्वाद में जबरदस्त

  • नॉनवेज लवर्स के लिए बनाएं ये टेस्टी डिश, घर पर मिलेगा रेस्त्रां जैसा स्वाद

  • सब्जी में अधिक हो गया है तेल, तो इन टिप्स से दूर करें समस्या

Grid Posts News

नाश्ते में बनाएं टेस्टी डिश, खाते ही बन जाएगा मूड

खाने में इतनी ताकत होती है कि वह मूड बदलकर रख देता है। सभी को…

डिनर में सामने आएगी यह स्वादिष्ट डिश तो लगेगा कि हो गई इच्छा पूरी

पनीर बहुत से लोगों का पसंदीदा फूड आइटम होता है। इसका जिक्र आते ही लोग…

घर पर बनाएं ये कोरियन डिश, बनाने में आसान और स्वाद में जबरदस्त

कोरियन खाने का ट्रेंड भारत में इन दिनों काफी ज्यादा बढ़ गया है। सोशल मीडिया…

नॉनवेज लवर्स के लिए बनाएं ये टेस्टी डिश, घर पर मिलेगा रेस्त्रां जैसा स्वाद

अगर आप नॉनवेज खाने के शौकीन लोग हैं और हफ्ते में एक बार चिकन रेसिपी…

सब्जी में अधिक हो गया है तेल, तो इन टिप्स से दूर करें समस्या

अक्सर एक साथ और जल्दबाजी में काम करने के चक्कर में इस समस्या से किसी…

इस ट्रिक से बनाएं चटपटी चटनी, एक महीने तक नहीं होगी खराब

खाने के स्वाद को बढ़ाने के लिए चटनी और अचार लोग साथ में खाना पसंद…
All Rights Reserved 2025.
Proudly powered by WordPress | Theme: Rectified Magazine by Candid Themes.