नए साल में घर लाएं ये चीजें, भरा रहेगा धन का भंडार!

नए साल में घर लाएं ये चीजें, भरा रहेगा धन का भंडार!

नए साल (New Year) 2026 की शुरुआत होने वाली है। कहा जाता है कि साल के शुरू में अगर घर में सकारात्मक उर्जा का ध्यान रखा जाए तो पूरा साल उसका संचार घर में बना रहता है। समुद्र मंथन से निकली हुईं कुछ विशेष चीजें इस काम को आसान कर सकती हैं। देव और असुरों ने मिलकर समुद्र मंथन किया था।
समुद्र मंथन से 14 अनमोल रत्न प्रकट हुए थे। अगर उनमें से किसी को घर में सहेजकर रखा जाए तो दुख और दरिद्रता घर से दूर रहती है। आइए जानते हैं इन शुभ चीजों के बारे में।
देवी लक्ष्मी की प्रतिमा
समुद्र मंथन से देवी लक्ष्मी प्रकट हुईं थीं। इसलिए नए साल (New Year) के शुभ अवसर पर मां लक्ष्मी की नई प्रतिमा घर में लानी चाहिए। इससे मां लक्ष्मी का आशीर्वाद बना रहता है और धन-धान्य में वृद्धि होती है।
पारिजात का वृक्ष
समुद्र मंथन के दौरान पारिजात का दिव्य वृक्ष निकला था। इस वृक्ष का घर के आस-पास होना बहुत शुभ होता है। इस पवित्र पौधे के फूल को घर में रखा जाता है। इसके फूल की खुशबू से घर खुशियों से महकता है।
अमृत कलश
समुद्र मंथन के समय भगवान धन्वंतरि अमृत कलश लेकर प्रकट हुए थे। कलश का शुभ कार्यों और धार्मिक अनुष्ठानों में विशेष महत्व इसी वजह से है। साल शुरू होने से पहले एक नया कलश खरीदकर घर लाना चाहिए। नए साल के शुभ अवसर पर उसमें जल भरकर उत्तर दिशा में रखें।
ऐरावत हाथी की प्रतिमा
ऐरावत हाथी भी समुद्र मंथन के दौरान निकला था। बाद में इसी हाथी पर इंद्र देव सवार हुए। नए साल के शुभारंभ पर पत्थर या क्रिस्टल से बने हाथी को प्रतीक के रूप में घर की उत्तर दिशा में रखना चाहिए।
पांचजन्य शंख
समुद्र से जो 14 रत्न निकले थे, उसमें से एक पांचजन्य शंख भी था। इसे भगवान विष्णु ने अपने पास रखा था। नए साल के शुभ अवसर पर एक पांचजन्य शंख घर लाकर मंदिर में स्थापित कर देना चाहिए। इससे लाभ होता है।