होलिका दहन पर लगा ग्रहण, जानें शुभ मुहूर्त

होलिका दहन पर लगा ग्रहण, जानें शुभ मुहूर्त

हर साल फाल्गुन माह की पूर्णिमा पर होलिका दहन (Holika Dahan) किया जाता है। इस साल फाल्गुन माह की पूर्णिमा बड़ी विशेष है, क्योंकि इसी दिन साल का पहला चंद्र ग्रहण लगने वाला है। 03 मार्च को फालगुन पूर्णिमा के दिन होलिका दहन किया जाएगा। इसी दिन चांद को ग्रहण भी लगेगा। ये ग्रहण साल का सबसे लंबा चंद्र ग्रहण होगा, जिसकी अवधि 03 घंटे 27 मिनट होगी।
चंद्र ग्रहण सिंह राशि और पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में लगेगा। ये ग्रहण भारत में नजर आएगा और इसका सूतक काल भी मान्य होगा। ऐसे में आइए जानते हैं कि चंद्र ग्रहण के बीच होलिका दहन किस समय जाएगा। 03 मार्च को होलिका दहन का शुभ मुहूर्त क्या रहेगा? साथ ही जानते हैं इसकी विधि।
फाल्गुन पूर्णिमा 2026 तिथि
पंचांग के अनुसार, इस साल फाल्गुन माह की पूर्णिमा तिथि 2 मार्च की शाम 05 बजकर 55 मिनट पर शुरू हो रही है। इस पूर्णिमा तिथि का समापन अगले दिन 03 मार्च को शाम 05 बजकर 07 मिनट पर होगा। ऐसे में उदयातिथि के अनुसार, इस साल होलिका दहन का त्योहार 03 मार्च को मनाया जाएगा।
चंद्र ग्रहण 2026 का समय
वहीं इस साल चंद्र ग्रहण की शुरुआत 03 मार्च को दोपहर 03 बजकर 20 मिनट पर होगी। इस चंद्र ग्रहण का समापन शाम को 06 बजकर 47 मिनट पर हो जाएगा।
होलिका दहन (Holika Dahan) 2026 का शुभ मुहूर्त
चंद्र ग्रहण को देखते हुए पंडितों और ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, होलिका जलाने का शुभ समय 03 मार्च को शाम 06 बजकर 22 मिनट से लेकर रात 08 बजकर 50 मिनट तक रहेगा।