प्रतीक यादव के निधन पर उनके बड़े भाई और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) काफी दुखी हैं। भाई को याद कर बेहद भावुक कर उन्होंने कहा कि प्रतीक यादव आज हमारे बीच नहीं है। बहुत दुख है। वह नौजवान था। बचपन से ही उसे स्वास्थ्य के प्रति, अपने हेल्थ के प्रति बहुत सजग था और वह जीवन में आगे बढ़ना चाहता था। वह बहुत अच्छा लड़का था, जो अपने मेहनत से कुछ करना चाहता था। बहुत दुखद है वह हमारे बीच नहीं रहा।
अखिलेश (Akhilesh Yadav) ने आगे कहा कि स्वाभाविक है कि जो कानून कहता है, जो परिवार के लोग कहेंगे, उस हिसाब से हम लोग मानेंगे। आज की तारीख को मैं नहीं बदल सकता हूं। लगभग 2 महीने पहले मेरी मुलाकात हुई थी। उस समय भी मैं यही कहा था कि अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखो। अपने कारोबार को आगे बढ़ाओ। कभी-कभी फाइनेंशियल कारोबार में जो नुकसान होता है, उसे कई बार आदमी बहुत टूट जाता है।
महज 38 साल के थे प्रतीक
सपा संस्थापक मुलायम सिंह के छोटे बेटे प्रतीक यादव का महज 38 साल के थे। तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें लखनऊ के सिविल अस्पताल ले जाया गया लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। प्रतीक भाजपा नेता अपर्णा यादव के पति थे।
जानकारी के मुताबिक, वह अपने घर के किचन में अचेत अवस्था में पाए गए थे। पुलिस ने प्रतीक के फोन को जब्त कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।प्रतीक यादव के शरीर का पोस्टमार्टम किया जाएगा। चार डॉक्टर की टीम पोस्टमार्टम करेगी। इस दौरान वीडियोग्राफी भी होगी।
कई बार आदमी बहुत टूट जाता है… भाई को याद कर बोले अखिलेश यादव
