पूर्व विधायक विजय मिश्रा को तगड़ा झटका, 46 साल पुराने हत्या मामले में दोषी करार

पूर्व विधायक विजय मिश्रा को तगड़ा झटका, 46 साल पुराने हत्या मामले में दोषी करार

विशेष न्यायाधीश एमपी/एमएलए कोर्ट के जज योगेश कुमार तृतीय ने 1980 के एक हत्या मामले में पूर्व विधायक विजय मिश्रा (Vijay Mishra) समेत चार लोगों को दोषी ठहराया है। विजय मिश्रा भदोही जिले के विधायक थे और वर्तमान में जेल में बंद हैं।
क्या है मामला
यह हत्याकांड साल 1980 का है, जब प्रयागराज कचहरी परिसर के भीतर ही दिनदहाड़े हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया था। इस मामले में विजय मिश्रा को मुख्य आरोपियों बनाया गया था।