अग्निवीर CEE एडमिट कार्ड जारी करने की तारीखों का ऐलान, देखें एग्जाम का पूरा शेड्यूल

अग्निवीर CEE एडमिट कार्ड जारी करने की तारीखों का ऐलान, देखें एग्जाम का पूरा शेड्यूल

इंडियन आर्मी अग्निवीर भर्ती 2026 (Agniveer Recruitment) के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स के लिए बड़ा अपडेट है। इंडियन आर्मी ने अग्निवीर भर्ती 2026 लिखित परीक्षा के लिए एडमिड कार्ड जारी करने की तारीख का ऐलान कर दिया है, जिसके तहत कैंडिडेट्स इंडियन आर्मी अग्निवीर भर्ती 2026 लिखित परीक्षा के एडमिड कार्ड 15 मई से डाउनलोड कर सकते हैं। इंडियन आर्मी ने खुद ये जानकारी दी है। इसके साथ ही इंडियन आर्मी ने अग्निवीर भर्ती लिखित परीक्षाओं की तारीखों की भी जानकारी साझा की है।
आइए जानते हैं कि कैसे इंडियन आर्मी अग्निवीर भर्ती लिखित परीक्षा के लिए एडमिड कार्ड जारी कर सकते हैं। जानते हैं कि कब से कब तक लिखित परीक्षाओं का आयोजन किया जाएगा। साथ ही जानेंगे कि अग्निवीर भर्ती का फिजिकल टेस्ट कैसा होगा।
अग्निवीर JCO/OR CEEके लिए एडमिड कार्ड
इंडियन आर्मी ने अग्निवीरी JCO/OR CEE यानी लिखित परीक्षा के लिए एडमिड कार्ड जारी किए हैं, जिसके तहत इस ट्रेड पर अग्निवीर सामान्य ड्यूटी, अग्निवीर तकनीकी, अग्निवीर स्टोर कीपर लिपिक, अग्निवीर ट्रेड्समैन 10वीं पास, अग्निवीर ट्रैड्समैन 8वीं पास, जेसीओ/ओआर रैंक के तहत धार्मिक शिक्षक जूनियर कमीशन अधिकारी, हवलादार शिक्षा, सिपाही फार्मा, सैनिक तकनीक पदाें पर भर्ती की जाएगी। इन सभी पदों पर भर्ती के लिए होने वाली लिखित परीक्षा के लिए एडमिड कार्ड डाउनलोड किए जाएंगे।
ऑनलाइन डाउनलोड किए जाएंगे एडमिड कार्ड
इंडियन आर्मी अग्निवीर भर्ती लिखित परीक्षा के लिए एडमिड कार्ड 15 मई से जारी होंगे। ये एडमिड कार्ड ऑनलाइन डाउनलोड किए जा सकते हैं। कैंडिडेट्स इंडियन आर्मी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने-अपने एडमिड कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
1 से 15 जून तक CEE
इंडियन आर्मी अग्निवीर भर्ती के लिए CEE यानी लिखित परीक्षा का आयोजन 1 से 15 जून तक करेगा। ट्रेड के हिसाब से लिखित परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। लिखित परीक्षा में सफल होने वाले कैंडिडेट्स को फिजिकल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा। फिजिकल टेस्ट 4 कैटेगरी में आयोजित किया जाएगा।
4 कैटेगरी में होगा फिजिकल टेस्ट
इंडियन आर्मी अग्निवीर भर्ती का फिजिकल टेस्ट 4 कैटेगरी में आयोजित किया जाएगा। इसमें सभी कैटेगरी में 9 फीट लंबी कूट और जिग जैग बैलेंस टेस्ट पास करना सबके लिए अनिवार्य होगा। आइए कैटेगरी वाइज जानते हैं कि फिजिकल टेस्ट में क्या होगा।
कैटेगरी 1- अग्निवीर भर्ती फिजिकल टेस्ट कैटेगरी 1 में 100 नंबरों की मेरिट बनेगी। इसमें दौड़ के लिए 60 और पुल अप्स के लिए 40 नंबर निर्धारित हैं। कैंडिडेट्स को 5.30 मिनट में 1.6 किमी दौड़ लगानी होगी। इसके लिए 60 नंबर दिए जाएंगे। वहीं 10 पुल अप्स लगाने होंगे, जो 40 नंबर के होंगे।
कैटेगरी 2- अग्निवीर भर्ती फिजिकल टेस्ट कैटेगरी 2 के तहत कैंडिडेट्स को 5.45 मिनट में 1.6 किमी दौड़ लगानी होगी। इसके लिए 48 नंबर दिए जाएंगे। वहीं 9 बार पुल अप्स के लिए 33 नंबर निर्धारित हैं।
कैटेगरी 3- अग्निवीर भर्ती फिजिकल टेस्ट कैटेगरी 3 के तहत कैंडिडेट्स को 6 मिनट में 1.6 किमी दौड़ लगानी होगी। इसके लिए 36 नंबर मिलेंगे। 8 बार पुल अप्स के लिए 27 नंबर मिलेंगे।
कैटेगरी 4- अग्निवीर भर्ती फिजिकल टेस्ट कैटेगरी 4 के तहत कैंडिडेट्स को 6.15 मिनट में 1.6 किमी दौड़ लगानी होगी। इसके लिए 24 नंबर मिलेंगे। 7 बार पुल अप्स के लिए 21 नंबर मिलेंगे और 6 बार पुल अप्स के लिए 16 नंबर मिलेंगे।