नई दिल्ली/न्यूयॉर्क: दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित फैशन इवेंट Met Gala 2026 में बॉलीवुड सितारों ने अपनी दमदार मौजूदगी दर्ज कराई, लेकिन इस बार सबसे ज्यादा चर्चा में रहे फिल्म निर्माता Karan Johar, जिन्होंने अपने ग्लोबल डेब्यू से सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया।
करण जौहर ने इस खास मौके पर मशहूर डिजाइनर Manish Malhotra द्वारा डिजाइन किया गया कस्टम आउटफिट पहना, जो इस साल की थीम ‘फैशन आर्ट’ के अनुरूप था। सोशल मीडिया पर उनके लुक की जमकर सराहना की जा रही है।
उनके आउटफिट की सबसे खास बात यह रही कि यह भारतीय संस्कृति और महान चित्रकार Raja Ravi Varma की प्रसिद्ध पेंटिंग्स से प्रेरित था। उनके ड्रामेटिक कैप पर गोल्डन हैंड-पेंटिंग की गई थी, जिसमें ‘हंस दमयंती’, ‘कदंबरी’, ‘अर्जुन और सुभद्रा’ जैसी कलाकृतियों की झलक देखने को मिली।
Karan Johar ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में इस लुक को साझा करते हुए लिखा कि यह प्रस्तुति Raja Ravi Varma की कला से प्रेरित है। उन्होंने कहा, “उनकी कला वही करती है जो मैं अपने सिनेमा के जरिए करना चाहता हूं—भावनाओं को चित्रित करना। भारतीय संस्कृति को ग्लोबल हाई-एंड फैशन के साथ प्रस्तुत करना अपने आप में एक कला है।”
करण जौहर का यह लुक दर्शकों को इतना प्रभावित कर गया कि कई लोगों ने इसे जीवंत पेंटिंग जैसा बताया। उनका यह डेब्यू न केवल बॉलीवुड की पहचान को अंतरराष्ट्रीय फैशन मंच पर मजबूत करता है, बल्कि भारतीय कला और संस्कृति को भी वैश्विक स्तर पर नई पहचान दिलाता है।
Met Gala 2026 : Karan Johar ने ग्लोबल डेब्यू में बिखेरा बॉलीवुड फैशन का जलवा
