दिल्ली से भुवनेश्वर जा रही फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, जयपुर में मचा हड़कंप

दिल्ली से भुवनेश्वर जा रही फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, जयपुर में मचा हड़कंप

दिल्ली से भुवनेश्वर जा रही एअर इंडिया (Air India) की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिग करानी पड़ी है। उड़ते विमान में फ्यूल की कमी को देखते हुए जयपुर एयरपोर्ट पर लैंडिंग कराई गई। हालांकि कहा जा रहा है कि विमान में तकनीकी खराबी की वजह से यह लैंडिंग करानी पड़ी है। लैंडिंग के बाद यात्रियों को बाहर नहीं निकलने दिया गया।
एअर इंडिया (Air India) एक्सप्रेस की फ्लाइट संख्या IX-1057 ने दिल्ली से भुवनेश्वर के लिए उड़ान भरी थी, लेकिन अचानक इसमें दिक्कत आने लगी। उड़ते विमान में फ्यूल की कमी को देखते हुए जयपुर में इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। एयरलाइन कंपनी की ओर से लैडिंग के पीछे विमान में फ्यूल की कमी होने का हवाला दिया गया।
हालांकि सूत्रों के हवाले से यह जानकारी मिल रही है कि विमान में किसी तकनीकी खराबी के चलते यह लैंडिंग कराई गई है। फिलहाल यात्री विमान के अंदर ही बैठे रहे और उन्हें निकलने नहीं दिया गया।
इससे पहले खराब मौसम की वजह से सोमवार रात जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर फ़्लाइट ऑपरेशन पर काफी असर पड़ा। तूफान और लो विजिबिलिटी की वजह से कई विमान लैंड नहीं कर पाए। 3 फ़्लाइट्स को डाइवर्ट करना पड़ा, जबकि कई फ़्लाइट्स को काफी देर तक आसमान में ही भटकना पड़ा।