भारत के पूर्व क्रिकेटर और तृणमूल कांग्रेस (TMC) सांसद यूसुफ पठान (Yusuf Pathan) के ससुर को उनके बेटे और एक अन्य रिश्तेदार को गिरफ्तार कर लिया गया है। इन पर एक शख्स के साथ मारपीट करने का आरोप है, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए इन्हें गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि यह पूरा मामला मुंबई के भायखला इलाके में एक कार के गड्ढे से गुजरने पर पानी उछलने से शुरू हुआ, जो बाद में मारपीट में बदल गया। । जानकारी के मुताबिक युसुफ खान नाम का स्थानीय शख्स बीते शनिवार (18 अप्रैल) रात करीब 9 बजे घर लौट रहा था। इसी दौरान सड़क पर जमा पानी उसकी गाड़ी से उछलकर शोएब खान नाम के शख्स पर गिर गया, जिससे विवाद शुरू हो गया। हालांकि युसुफ ने फौरन गाड़ी से उतर कर शोएब से माफी मांगी, बावजूद इसके शोएब ने युसुफ के साथ बहसबाजी की और बाद में ये बहस मारपीट में तब्दील हो गई।
यही नहीं शोएब ने गुस्से में बांस से युसुफ की कार का शीशा भी तोड़ दिया गया, मारपीट में युसुफ गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घटना के बाद जब वो अपने घर पहुंचे तो परिवार ने उन्हें पुलिस में शिकायत दर्ज कराने को कहा।इसके बाद जब युसुफ खान इस मामले शिकायत दर्ज कराने पुलिस स्टेशन जा रहा था तभी रास्ते में खालिद खान (यूसुफ पठान के ससुर), उनके बेटे उमरशा, शोएब और एक अन्य आरोपी शहबाज पठान ने युसुफ को रोक लिया और उसके साथ बहसबाजी शुरू कर दी जिसके बाद विवाद फिर से बढ़ गया।
पुलिस के मुताबिक खालिद, उमरशाद, शोएब और शहबाज ने बांस की लाठियों और बेसबॉल बैट से यूसुफ खान और उनके रिश्तेदारों पर हमला किया। इस हमले में यूसुफ खान के साले सलमान भी जख्मी हो गए। उनके हाथ में फ्रैक्चर हो गया, जबकि उनके चाचा जाकी अहमद को गंभीर चोटें आईं।
3 आरोपी गिरफ्तार, एक की तलाश जारी
मामले की जानकारी मिलते ही भायखला पुलिस ने फौरन कार्रवाई की और खालिद खान, उनके बेटे और एक अन्य रिश्तेदार को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं चौथा आरोपी शहबाज पठान अभी फरार है जिसकी तलाश जारी है। इन तीनों पर हमला करने और गंभीर चोट पहुंचाने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है।गिरफ्तार आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें 2 मई तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
पूर्व क्रिकेटर यूसुफ पठान के ससुर गिरफ्तार, लगा ये बड़ा आरोप
