वेदांता पावर प्लांट में बॉयलर फटा, 40 मजदूर घायल

वेदांता पावर प्लांट में बॉयलर फटा, 40 मजदूर घायल

छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के सिंघीतराई स्थित वेदांता पावर प्लांट (Vedanta Power Plant) में अचानक बॉयलर फटने से अफरा-तफरी मच गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इस हादसे में करीब 30 से 40 मजदूर गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां कई की हालत नाजुक बताई जा रही है।
सूत्रों के मुताबिक, हादसे में 4 से 5 लोगों की मौत की भी आशंका जताई जा रही है। हालांकि प्रशासन की ओर से अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। घटना के बाद प्लांट (Vedanta Power Plant) परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। राहत और बचाव कार्य तेजी से जारी है।
स्थानीय प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित करने में जुटे हुए हैं। फिलहाल हादसे के कारणों का पता नहीं चल सका है।