सम्राट चौधरी (Samrat Chaudhary) होंगे बिहार के नए और अगले मुख्यमंत्री। उनका नाम फाइनल हो गया है। बीजेपी विधायक दल की बैठक में उन्हें नेता चुना गया। वो अब राज्यपाल से मिलने जाएंगे। कल यानी 15 अप्रैल को 11 बजे लोकभवन में शपथ ग्रहण समारोह होगा, जिसमें सीएम और दो उपमुख्यमंत्री शपथ लेंगे। नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के बाद बिहार में मुख्यमंत्री पद खाली हुआ है।
विजय सिन्हा ने सम्राट चौधरी (Samrat Chaudhary) के नाम का प्रस्ताव रखा। शिवराज सिंह चौहान ने सम्राट चौधरी के नाम का ऐलान किया है। भाजपा नेता राजू कुमार सिंह ने सम्राट चौधरी के भाजपा विधायक दल का नेता चुने जाने पर कहा कि जिस तरह नीतीश कुमार सबको साथ लेकर चलते थे, वैसे ही वे भी NDA को साथ लेकर चलेंगे।
सम्राट ने कहा कि नीतीश कुमार का मार्गदर्शन मिलता रहेगा। बिहार विकास की दिशा में बढ़ता रहेगा। पूरी निष्ठा, समर्पण और ईमानदारी से काम करूंगा।
सम्राट चौधरी (Samrat Chaudhary) ने कहा कि लोगों की अपेक्षाओं पर खरा उतरने की कोशिश करूंगा। बिहार को विकास, सुशासन, समृद्धि के लिए नए आयाम तक ले जाएंगे। ये मेरे लिए पद नहीं सेवा का अवसर है।
सम्राट चौधरी होंगे बिहार के नए मुख्यमंत्री, कल लोकभवन में लेंगे शपथ
