नोएडा | उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य (Keshav Prasad Maurya) आज प्रधानमंत्री द्वारा नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के प्रथम चरण के लोकार्पण कार्यक्रम में सम्मिलित हुए जिसमें महामहिम राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, किंजरापु राममोहन नायडू, केंद्रीय मंत्री, पंकज चौधरी जी, केंद्रीय राज्य मंत्री व भाजपा उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष, ब्रजेश पाठक, उपमुख्यमंत्री, कुंवर बृजेश सिंह, राज्य मंत्री एवम् अन्य महानुभाव सम्मिलित हुए।
केशव प्रसाद मौर्य (Keshav Prasad Maurya) ने प्रदेशवासियों को बधाई दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कर-कमलों द्वारा संपन्न हुए इस उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री ने इसे उत्तर प्रदेश के विकास में एक स्वर्णिम अध्याय बताया, विकास को मिलेगी वैश्विक गति।
श्री मौर्य (Keshav Prasad Maurya) ने कहा कि डबल इंजन सरकार की विकासपरक सोच का सशक्त उदाहरण है। ‘विकसित भारत-विकसित उत्तर प्रदेश’ के संकल्प को साकार करने की दिशा में यह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा एक मील का पत्थर साबित होगा। हवाई अड्डे के पास न्यू मॉल, सिनेमा घर, बड़े मार्केट इत्यादि खुलेंगे जिससे क्षेत्र के लोगों का विकास एवं आर्थिक सम्पन्नता के अवसर प्राप्त होंगे।
उन्होंने कहा कि यह हवाई अड्डा उत्तर प्रदेश को सीधे वैश्विक बाजारों से जोड़ेगा। जेवर में इस विश्वस्तरीय बुनियादी ढांचे के आने से अंतरराष्ट्रीय निवेश में भारी वृद्धि होगी। हवाई अड्डे के संचालन से स्थानीय युवाओं के लिए प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार के लाखों नए अवसर पैदा होंगे।
उन्होंने (Keshav Prasad Maurya) कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में आधारभूत संरचना के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य हो रहे हैं। एक्सप्रेस-वे, मेट्रो, रेलवे, एयरपोर्ट और डिजिटल कनेक्टिविटी के विस्तार से भारत तेजी से विकास के पथ पर अग्रसर है। उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश निरंतर प्रगति के नए आयाम स्थापित कर रहा है और निवेश तथा औद्योगिक विकास के लिए देश का सबसे आकर्षक गंतव्य बन रहा है।
उन्होंने कहा कि नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का प्रथम चरण पूर्ण होने के साथ ही उत्तर प्रदेश अब देश का ऐसा राज्य बनने की ओर अग्रसर है, जिसके पास सर्वाधिक अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे हैं। यह कनेक्टिविटी न केवल पर्यटन को बढ़ावा देगी बल्कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के औद्योगिक परिदृश्य को पूरी तरह से बदल देगी।
प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश में आधारभूत संरचना के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य हो रहे हैं: केशव प्रसाद
