उत्तराखंड के चंपावत जिले के युवाओं के लिए रोजगार का एक शानदार अवसर सामने आया है। नौकरी की तलाश कर रहे अभ्यर्थियों के लिए 2 अप्रैल को एक बड़ा रोजगार मेला आयोजित किया जा रहा है, जिसमें कई प्रतिष्ठित कंपनियां भाग लेंगी। इस मेले के जरिए हजारों पदों पर सीधी भर्ती की जाएगी, जिससे स्थानीय युवाओं को नौकरी पाने का बेहतर मौका मिलेगा।
खास बात यह है कि इसमें अलग-अलग एजुकेशनल क्वालिफिकेशन वाले कैंडिडेट्स भाग ले सकते हैं। प्रशासन भी इस आयोजन को सफल बनाने के लिए पूरी तैयारी में जुटा हुआ है, ताकि ज्यादा से ज्यादा युवाओं को इसका लाभ मिल सके। इस मेले में करीब 2000 पदों पर सीधी भर्ती की जाएगी, जिससे बड़ी संख्या में युवाओं को नौकरी पाने का अवसर मिलेगा।
प्रशासन ने शुरू की तैयारियां
जिला प्रशासन ने इस मेले को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि मेले में आने वाले अभ्यर्थियों के लिए सभी जरूरी व्यवस्थाएं समय से पूरी कर ली जाएं। खासतौर पर दूर-दराज से आने वाले उम्मीदवारों की सुविधा का ध्यान रखा जा रहा है।
कई बड़ी कंपनियां लेंगी हिस्सा
इस रोजगार मेले में 8 से अधिक नामी कंपनियां भाग लेंगी। इनमें हेता ऑरगेनिक, पुखराज हेल्थकेयर, क्वैस क्रॉप, जेबीएम ग्रुप, गणेश प्राइवेट लिमिटेड, नील मेटल, सनसेरा और स्पार्क मिंडा यूवा शक्ति फाउंडेशन जैसी कंपनियां शामिल हैं। इन कंपनियों के प्रतिनिधि मौके पर ही भर्ती प्रक्रिया पूरी करेंगे।
योग्यता और चयन प्रक्रिया
इस मेले में हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, आईटीआई, डिप्लोमा, ग्रेजुएशन, पोस्ट ग्रेजुएशन और बीटेक पास युवा भाग ले सकते हैं। कैंडिडेट्स का सेलेक्शन रिटन एग्जाम और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा।
इन जगहों पर मिलेगी नौकरी
चयनित उम्मीदवारों को चंपावत के अलावा पंतनगर, रुद्रपुर, नोएडा और हरियाणा के औद्योगिक क्षेत्रों में काम करने का मौका मिलेगा। अभ्यर्थियों की एज 18 से 30 वर्ष के बीच निर्धारित की गई है।
जरूरी डॉक्यूमेंट और रजिस्ट्रेशन
इच्छुक उम्मीदवारों को अपने एजुकेशनल सर्टिफिकेट्स की फोटोकॉपी, अपडेटेड बायोडाटा और दो पासपोर्ट साइज फोटो के साथ 2 अप्रैल को सुबह 10 बजे आयोजन स्थल पर पहुंचना होगा। साथ ही नेशनल करियर सर्विस पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन अनिवार्य है।
उत्तराखंड में नौकरी की बौछार: नामी कंपनियां देंगी रोजगार, जानें पूरी डिटेल्स
