नीतीश कुमार (Nitish Kumar) को एक बार फिर निर्विरोध रूप से जेडीयू (JDU) का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुन लिया गया है। नामांकन के लिए सुबह 11 बजे तक का समय तय किया गया था, लेकिन इस दौरान नीतीश कुमार के अलावा किसी और नेता ने अपना पर्चा दाखिल नहीं किया।
किसी दूसरे उम्मीदवार के सामने न आने के कारण उन्हें सर्वसम्मति से पार्टी की कमान सौंप दी गई है। जेडीयू की तरफ से जारी एक प्रेस रिलीज में बताया गया कि पार्टी के अध्यक्ष पद की उम्मीदवारी के लिए नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख आज, मंगलवार 24 मार्च, 2026 को सुबह 11 बजे थी।
बयान में कहा गया कि नामांकन वापस लेने का समय खत्म होने के बाद, निर्वाचन अधिकारी के पास सिर्फ नीतीश कुमार (Nitish Kumar) का नामांकन ही बाकी रहा। पार्टी ने ये भी बताया कि आज दोपहर 2:30 बजे निर्वाचन अधिकारी अनिल प्रसाद हेगड़े (पूर्व सांसद, राज्यसभा) नीतीश कुमार के निर्वाचित होने का निर्वाचन प्रमाण पत्र जारी करेंगे।
इस दौरान पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष और राज्यसभा में संसदीय दल के नेता संजय कुमार झा, केंद्रीय मंत्री भारत सरकार राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह, मंत्री बिहार सरकार, श्रवण कुमार और पार्टी के दूसरे वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहेंगे।
नीतीश कुमार फिर बने JDU के ‘बॉस’, निर्विरोध चुने गए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष
