भराड़ीसैंण के भराड़ी देवी मंदिर में मुख्यमंत्री ने की प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना

भराड़ीसैंण के भराड़ी देवी मंदिर में मुख्यमंत्री ने की प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना

भराड़ीसैंण। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami ) ने गुरुवार प्रातः भराड़ीसैंण (गैरसैंण) क्षेत्र का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने भराड़ी देवी मंदिर में पहुंचकर मां के श्रीचरणों में नमन कर पूजा-अर्चना की।
इस दौरान मुख्यमंत्री धामी (CM Dhami ) ने प्रदेश की देवतुल्य जनता के सुख-समृद्धि, खुशहाली और उत्तराखंड की निरंतर प्रगति के लिए मां से प्रार्थना की। मुख्यमंत्री ने मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर राज्य की उन्नति और जनकल्याण की कामना की। उन्होंने कहा कि देवभूमि की समृद्ध सांस्कृतिक और आध्यात्मिक परंपराएं राज्य के विकास की प्रेरणा हैं। भ्रमण के दौरान मुख्यमंत्री (CM Dhami ) ने क्षेत्र की व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया और स्थानीय लोगों से संवाद किया। इस अवसर पर अधिकारियों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों की भी उपस्थिति रहे।
मुख्यमंत्री धामी (CM Dhami ) इन दिनों भराड़ीसैंण (गैरसैंण) में विधानसभा में बजट सत्र के सिलसिले में मौजूद हैं। मंदिर में दर्शन के दौरान स्थानीय लोगों ने भी मुख्यमंत्री का स्वागत किया।