धन आगमन में बाधा पैदा कर सकता है गलत मनी प्लांट, लगाने से पहले ऐसे करें पहचान

धन आगमन में बाधा पैदा कर सकता है गलत मनी प्लांट, लगाने से पहले ऐसे करें पहचान

मनी प्लांट (Money Plant) एक ऐसा प्लांट है जो आपको लगभग हर घर में देखने को मिल ही जाएगा। चौड़ी-चौड़ी पत्तियों वाला यह पौधा देखने में तो खूबसूरत लगता ही है, साथ ही कहते हैं कि इसे लगाने से घर में पॉजिटिव एनर्जी भी आती है। वास्तु शास्त्र में तो इस पौधे का बड़ा महत्व बताया गया है। लोग अपने घर के वातावरण को शुद्ध रखने और घर की आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के उद्देश्य से भी मनी प्लांट लगाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि मनी प्लांट भी कई प्रकार का होता है। ऐसे में घर में कौन सा मनी प्लांट लगाना चाहिए और कौन सा नहीं ये जानना बहुत जरूरी हो जाता है। क्योंकि कहा जाता है कि गलत मनी प्लांट लगाने से फायदे की जगह उल्टा नुकसान भी हो सकता है। तो चलिए जानते हैं, घर में कौन सा मनी प्लांट लगाना चाहिए और कौन सा नहीं।
रंग और आकार में अलग-अलग होते हैं मनी प्लांट (Money Plant) 
हर पौधे के तरह मनी प्लांट की भी अलग-अलग वैरायटी मौजूद हैं। इन्हें रंग और आकार के आधार पर अलग किया गया है। कुछ मनी प्लांट की पत्तियां चौड़ी-चौड़ी होती हैं, तो वहीं कुछ मनी प्लांट ऐसे भी होते हैं जिनकी पत्तियां छोटी होती हैं। इसके अलावा इनके रंग में भी अंतर पाया जाता है। कुछ मनी प्लांट की पत्तियों का रंग गहरा हरा होता है जबकि कुछ ऐसे भी मनी प्लांट मौजूद है जिनकी पत्तियां हल्के हरे रंग की होती हैं और उन पर सफेद रंग का चकत्ता भी पाया जाता है।
गहरे हरे रंग की पत्तियों वाले मनी प्लांट (Money Plant) लगाएं
अगर आप अपने घर में मनी प्लांट लगाने के बारे में सोच रहे हैं, तो हमेशा गहरे हरे रंग की पत्तियों वाले मनी प्लांट ही घर में लगाएं। दरअसल वास्तु शास्त्र के अनुसार जिन मनी प्लांट्स की पत्तियां गहरे हरे रंग की होती हैं, उन्हें घर में लगाने से घर में बरकत होती है। वहीं जिन मनी प्लांट्स की पत्तियां सफेद चकत्ते के साथ हल्के हरे रंग की होती हैं वो धन आगमन में बाधा पैदा करती हैं। एस्थेटिक पर्पस से भी देखें तो गहरे रंग की बड़ी और चौड़ी पत्तियों वाला मनी प्लांट ही देखने में ज्यादा खूबसूरत लगता है इसलिए डेकोरेशन के हिसाब से भी यही बेस्ट है।
घर में हमेशा बड़ी पत्तियों वाले मनी प्लांट (Money Plant) लगाएं
होम गार्डन में हमेशा बड़ी पत्तियों वाला मनी प्लांट ही लगाना चाहिए। जिन मनी प्लांट्स की पत्तियां छोटी-छोटी होती हैं, उन्हें घर में लगाने से बचना चाहिए। वास्तु शास्त्र के मुताबिक घर की बरकत और आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाए रखने के लिए हमेशा बड़ी पत्तियों वाला मनी प्लांट ही घर में लगाना चाहिए। डेकोरेशन के लिहाज से भी इसी तरह का मनी प्लांट बेस्ट होता है।
फला-फूला पौधा ही लगाएं घर में
अपने घर में लगाने के लिए जब भी मनी प्लांट (Money Plant) लाएं तो इस बात का ध्यान रखें कि ऐसा पौधा लें, जो अच्छी तरह से विकसित हो चुका हो। घर पर लगाने के लिए कभी भी छोटा पौधा लेकर ना आएं बल्कि ऐसा पौधा चुनें जिसका आकार बड़ा हो चुका हो और लताएं फैल चुकी हों। वास्तु शास्त्र के मुताबिक घर में विकसित मनी प्लांट लगाने से पॉजिटिविटी आती है। साथ ही ऐसे पौधे की देखभाल करना भी आसान होता है और इसकी ग्रोथ अच्छी होने के आसार भी ज्यादा होते हैं।