सुबह उठकर गलती से भी न देखें ये चीजें, बिगड़ जाएंगे बनते काम

सुबह उठकर गलती से भी न देखें ये चीजें, बिगड़ जाएंगे बनते काम

वास्तुशास्त्र (Vastushastra) के अनुसार, सुबह (Morning) के समय बंद घड़ी को नहीं देखना चाहिए। बंद घड़ी को देखने से पूरा दिन खराब जाता है।  घर में बंद घड़ी भी नहीं रखनी चाहिए। बंद घड़ी रखना भी अशुभ माना जाता है।
सुबह उठते ही शीशा नहीं देखना चाहिए। सुबह उठते ही शीशा देखना अशुभ माना जाता है। सुबह उठते ही शीशा देखने से पूरा दिन खराब हो जाता है।
सुबह-सुबह जूठे बर्तन भी नहीं देखने चाहिए। सुबह के समय जूठे बर्तन देखना भी शुभ नहीं माना जाता। रात को सोने से पहले जूठे बर्तनों को साफ करके रख लेना चाहिए। क्योंकि रात को जूठे बर्तन छोड़ने से आर्थिक समस्याओं का भी सामना करना पड़ सकता है।
सुबह उठते ही जंगली जानवरों की तस्वीर देखना अशुभ माना जाता है। इसके अलावा, सुबह उठते ही अपने पालतू जानवर की शक्ल भी नहीं देखनी चाहिए।
वास्तुशास्त्र में मान्यता है कि सुबह उठकर परछाई देखने से भी बचना चाहिए, फिर चाहे वह खुद की हो या दूसरों की। छाया देखने पर दुर्भाग्य बना रहता है। छाया देखने से उस मनुष्य में डर, तनाव और भ्रम बढ़ता है।