ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई का शव कहां है? मौत के बाद गहराया रहस्य

ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई का शव कहां है? मौत के बाद गहराया रहस्य

ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई (Khamenei) की मौत के बाद अब पूरी दुनिया की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि उनका अंतिम संस्कार कब और कहां होगा। शनिवार, 28 फरवरी 2026 को इजरायल और अमेरिका के एक बड़े संयुक्त हमले में खामेनेई की जान चली गई। बताया जा रहा है कि यह हमला तब हुआ जब वह अपने सरकारी आवास पर रिवोल्यूशनरी गार्ड के प्रमुख और सुरक्षा सलाहकारों के साथ एक बेहद अहम मीटिंग कर रहे थे।
हमले की तीव्रता इतनी ज्यादा थी कि खामेनेई ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, लेकिन तब से लेकर अब तक उनके शव और अंतिम विदाई को लेकर ईरान की ओर से कोई भी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
विदेशी मीडिया रिपोर्ट्स, खासकर न्यूयॉर्क टाइम्स और खलीज टाइम्स के दावों ने इस मामले को और भी ज्यादा पेचीदा बना दिया है। खबरों की मानें तो हमले के बाद मलबे से निकाले गए खामेनेई (Khamenei) के क्षत-विक्षत शव की तस्वीरें ली गईं और उन्हें अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू को भेजा गया। कुछ रिपोर्ट्स तो यहां तक दावा कर रही हैं कि इजरायली खुफिया एजेंसी मोसाद के एजेंट्स ने शुरुआत में शव को अपने कब्जे में लेकर जरूरी दस्तावेज तैयार किए और फिर उसे वहीं छोड़ दिया। हालांकि, इन सनसनीखेज दावों पर ईरान फिलहाल पूरी तरह खामोश है, जिससे सस्पेंस और बढ़ गया है।
खामेनेई (Khamenei) के अंतिम संस्कार को लेकर इस समय ईरान में दो तरह की चर्चाएं चल रही हैं। पहली संभावना यह है कि उन्हें राजधानी तेहरान के उसी ‘बेहश्त-ए ज़हरा’ कब्रिस्तान में दफनाया जाए, जहां ईरान के पहले सुप्रीम लीडर अयातुल्ला खुमैनी को दफन किया गया था।
वहीं, दूसरी चर्चा उनके पैतृक शहर ‘मशहद’ को लेकर है, जिसे शिया समुदाय में बेहद पवित्र माना जाता है। पिछले साल इब्राहिम रईसी को भी यहीं दफनाया गया था।
यह भी मान रहा है कि युद्ध के बिगड़ते हालातों को देखते हुए ईरान अभी अंतिम संस्कार टाल सकता है, ठीक वैसे ही जैसे हिजबुल्लाह चीफ हसन नसरुल्लाह के मामले में हुआ था।