शर्मनाक… CM योगी ने विधानसभा में की कांग्रेस यूथ प्रदर्शन की कड़ी निंदा

शर्मनाक… CM योगी ने विधानसभा में की कांग्रेस यूथ प्रदर्शन की कड़ी निंदा

नई दिल्ली के प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में चल रहे‘एआई इम्पैक्ट समिट’ के दौरान शुक्रवार को यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने परिसर के भीतर विरोध प्रदर्शन किया। इस घटना के बाद देश में सियासी घमासान छिड़ गया है। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने विधानसभा में इसकी कड़ी निंदा की है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने विधानसभा में कहा है कि आज कांग्रेस द्वारा भारत मंडपम में अराजकता फैलाई गई है जो कि शर्मनाक है। यह कांग्रेस द्वारा दुनिया भर में भारत की इमेज खराब करने की कोशिश की गई है, और हम इसकी निंदा करते हैं… ये लोग देश की कीमत पर खेल खेलना चाहते हैं… जहां 100 से ज़्यादा देशों के लोग शामिल हो रहे हैं, वे इस तरह की अफ़रा-तफ़री मचाकर अराजकता फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। हर भारतीय को इस घटना की निंदा करनी चाहिए… इसके पीछे जो लोग हैं, उनके ख़िलाफ़ सख़्त कार्रवाई होनी चाहिए।”