चेहरे की पिगमेंटेशन से पाना चाहते हैं छुटकारा, तो फॉलो करें ये नुस्खें

चेहरे की पिगमेंटेशन से पाना चाहते हैं छुटकारा, तो फॉलो करें ये नुस्खें

खूबसूरत और बेदाग चेहरा हर किसी का सपना होता है, लेकिन किसी न किसी वजह से कोई न कोई स्किन से संबधित समस्या से सामना करना पड़ ही जाता है। ऐसी ही स्किन प्रॉब्लम है पिंग्मेंटेशन (Pigmentation) की। इसके लिए मार्केट में तमाम ब्यूटी प्रोडक्ट उपलब्ध हैं।
लेकिन इन ब्यूटी प्रोडक्टों के साइड इफेक्ट भी हो सकते हैं। इसलिए आज हम आपको चेहरे के पिंग्मेंटेशन की समस्या (Pigmentation)  से छुटकारा पाने के लिए कुछ घरेलू नुस्खे बताने जा रहे हैं। जिसे अपना कर आप इस समस्या से छुटकारा पा सकती हैं।
औषधीय गुणों से भरपूर तुलसी न सिर्फ सेहत के लिए बल्कि पिंग्मेंटेशन (Pigmentation) की समस्या से निपटने में भी आपकी हेल्प कर सकती है। इसके लिए तुलसी के पत्तों को पीसकर इसमें नींबू का रस मिला लें। अब इसे चेहरे पर लगा लें। दस से पंद्रह मिनट के बाद चेहेरे को धो लें।
पिंगमेंटेशन (Pigmentation) की प्रॉब्लम से निजात के लिए आप जीरे के पानी की भी हेल्प ले सकती हैं। इसके लिए एक बाउल पानी में दो चम्मच जीरा डालकर उबाल लें। गुनगुना होने पर इसे पिंगमेंटेशन वाली जगह पर लगा लें।
आलू का रस स्किन की कई समस्या में राहत देता है। चेहरे की पिंग्मेंटेशन (Pigmentation) के लिए आलू का रस प्रभावित जगह पर लगाने से आराम मिलता है। चेहरे की कई समस्याओं के लिए दही का इस्तेमाल किया जाता है। इसे चेहरे पर लगाने से स्किन एक्सफोलिएट करता है और दाग धब्बे दूर करता है साथ ही पिंगमेंटेशन की प्रॉब्लम को दूर करता है।