3 बजे तक 1.5 करोड़ का डिमांड ड्राफ्ट जमा करें… राजपाल की बेल पर फंसा पेंच

3 बजे तक 1.5 करोड़ का डिमांड ड्राफ्ट जमा करें… राजपाल की बेल पर फंसा पेंच

मशहूर एक्टर राजपाल यादव (Rajpal Yadav) सालों पुराने चेक बाउंस केस में जेल में बंद है। उन पर 9 करोड़ का कर्ज है। कोर्ट में राजपाल की जमानत याचिका पर सुनवाई चल रही है। दिल्ली हाईकोर्ट ने अंतरिम जमानत के लिए राजपाल यादव के वकील को दोपहर 3 बजे तक 1.5 करोड़ का डिमांड ड्राफ्ट जमा करने का समय दिया है।
कोर्ट ने कहा कि अगर आज 3 बजे तक डिमांड ड्राफ्ट जमा हो गया, तो उन्हें रिहा कर दिया जाएगा। अगर नहीं जमा हुआ, तो मामला कल सुबह यानी 17 फरवरी को सुनाया जाएगा। राजपाल यादव (Rajpal Yadav)ने 19 फरवरी को अपनी भतीजी की शादी अटेंड करने के लिए जमानत अर्जी दी है।
अपनी हरकतों की वजह से जेल में है
दिल्ली हाईकोर्ट की पिछली सुनवाई के दौरान राजपाल (Rajpal Yadav)को फटकार पड़ी थी। कोर्ट का कहना था एक्टर ने इतनी मोहलतों के बावजूद कर्ज नहीं चुकाया। राजपाल के वकील की तरफ से दी गई सारी दलीलों को कोर्ट ने बेबुनियाद बताया था। राजपाल ने अपनी सजा को रद्द करने की मांग की थी। उनकी इस डिमांड पर कोर्ट का कहना था जब वो पहले ही कुबूल कर चुके हैं कि उन्होंने कर्ज लिया था, फिर माफी कैसी। उन्हें पैसा चुकाने के 25-30 मौके दिए गए। बावजूद वो पैसा नहीं दे पाए। अब क्यों सजा रोकने की मांग कर रहे हैं?
कोर्ट ने राजपाल को खरी-खरी सुनाते हुए कहा था कि वो जेल में कोर्ट के आदेश की वजह से नहीं बल्कि अपनी हरकतों की वजह से हैं। राजपाल के वकील के मुताबिक, कर्ज की 3 करोड़ से ज्यादा की रकम दी जा चुकी है। याचिकाकर्ता को 2.10 करोड़ रुपये जमा करने हैं।
क्या है पूरा केस
साल 2012 में आई फिल्म ‘अता पता लापता’ राजपाल (Rajpal Yadav)की डायरेक्टोरियल मूवी थी। इसे बनाने के लिए राजपाल ने मुरली प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड से 5 करोड़ लिए थे। मगर राजपाल की ये फिल्म नहीं चली। इसके डूबने से राजपाल को काफी नुकसान हुआ। मुरली प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड ने राजपाल से पैसे वापस मांगे, जिसे वो देने में असमर्थ थे।
मामला कोर्ट तक पहुंचा। 2018 में मुरली प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड की तरफ से लीगल एक्शन लिया गया। राजपाल (Rajpal Yadav)और उनकी पत्नी के खिलाफ केस हुआ। 5 करोड़ का ये अमाउंट ब्याज के साथ 9 करोड़ हो गया। एक्टर इस मामले में पहले भी 2 बार जेल जा चुके हैं। कई मोहलतों के बाद जब एक्टर पैसा नहीं चुका पाए, तो उन्हें सरेंडर करना पड़ा।